Sri Venkateswara Temple: तिरुमला के तिरुपति श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में काम कर रहे सभी गैर हिंदू कर्मचारियों को हटाने का फरमान जारी किया गया है। इन कर्मचारियों को रिटायरमेंट या तबादला में से एक चुनने को कहा गया है। तिरुमला के तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने अपने कर्मचारियों को हिंदू परंपराओं का पालन करने के आदेश दिए थे। ये कर्मचारी उस नियम का पालन नहीं कर रहे थे। TTD बोर्ड के अध्यक्ष बीआर नायडू के नेतृत्व में पहले ही नियम लागू किया गया था कि मंदिर में सिर्फ हिंदू कर्मचारी ही काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:सगाई वाले दिन ही कफन में लिपटा युवक, राजस्थान में मंगेतर समेत 3 लोगों की मौत
जांच में पाया गया कि 18 कर्मचारी गैर हिंदू परंपराओं का पालन कर रहे हैं। इसकी वजह से इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। टीटीडी के आदेशों के तहत इन कर्मचारियों को टीटीडी के मंदिरों और संबद्ध विभागों से हटा दिया जाएगा। साथ ही इन कर्मचारियों को किसी भी हिंदू आयोजन या कार्यों में भाग लेने पर बैन लगाया जाएगा।
टीटीडी ने फैसले को लेकर क्या कहा?
टीटीडी ने अपने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि तिरुपति मंदिर हिंदू आस्था और पवित्रता का प्रतीक बना रहे, इसलिए हिंदू परंपराओं का पालन किया जाए। यह कदम मंदिर की धार्मिक पवित्रता को बरकरार रखने के लिए उठाया गया है। अब इन कर्मचारियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के जरिए निकाला जाएगा। बोर्ड ने कहा कि इन कर्मचारियों को गैर हिंदू धार्मिक गतिविधियों में भाग लेना हिंदू भक्तों की भावनाओं और विश्वास को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें:नहीं लग रहा वीजा तो भारत के इन मंदिरों में मांगें मन्नत, विदेश जाने की इच्छा पूरी करेंगे भगवान!
टीटीडी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर या मूर्ति के सामने शपथ लें कि हिंदू धर्म की मर्यादाओं का पालन करेंगे। इस फैसले को किसी धार्मिक असमंजस या विवाद के रूप में न देखा जाए। टीटीडी ने दो कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इनको यह सुनिश्चित करना है कि ये 18 कर्मचारी मंदिर से जुड़े किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग न लें।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
16 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines