तिरुमाला मंदिर में रील बनाने वालों पर TTD सख्त, मंदिर की पवित्रता भंग की तो होगी FIR

तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में रील बनाना सख्त मना है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग वीडियो और रील बनाकर अपलोड कर देते हैं। अब इस मामले में टीटीडी ने चेतावनी दी है कि कोई भी ऐसा करता हुआ पाया गया तो मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।

TTD Warns Devotees
विज्ञापन

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने तिरुमाला में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के साथ-साथ अपलोड करने के खिलाफ भी कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने साफ कहा है कि मंदिर के सामने शरारती करतूतें करते हुए रील बनाने वालों की अब खैर नहीं है। अब से तिरुमला मंदिर परिसर में सील बनाते पकड़े जाने पर न केवल उनके कैमरा और मोबाइल फोन छीन लिए जाएंगे, बल्कि एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

भक्तों को दी चेतावनी

Advertisment

इसे लेकर बाकायदा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से यहां आने वाले सभी भक्तों को चेतावनी भी दे दी गई है। हर रोज भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए 60 हज़ार से भी ज्यादा भक्त तिरुमला आते हैं। शनिवार और रविवार को इनकी तादाद 1 लाख तक हो जाती है। यहां दर्शन करने से पहले और बाद में कई लोग ऐसे भी हैं, जो फूहड़ता हरकत नाच गाना करते हुए मंदिर के पवित्र शिखर गुंबद और दूसरी जगह को दिखाते हुए रील बना लेते हैं।

मंदिर प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि कुछ दिनों से कुछ लोग भक्ति स्थल को भी अपने सोशल मीडिया तमाशे का मंच बना बैठे हैं। मंदिर के सामने इठलाना, फूहड़ हरकतें करना और फिर मोबाइल से रील शूट करके इंस्टा-फेसबुक पर डालने का काम करते हैं। ये सब तिरुमला की पवित्रता पर सीधा हमला है।

टीटीडी की खास अपील

विज्ञापन

तिरुमला सिर्फ पत्थरों से बना मंदिर नहीं है। ये करोड़ों आस्थावानों की आस्था का केंद्र है। यहां भक्ति मिलती है, आशीर्वाद मिलता है। न कि सस्ते लाइक्स और व्यूज़ नहीं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के सतर्कता और सुरक्षा अधिकारियों ने दो टूक कह दिया कि जो भी इस पवित्र स्थान की गरिमा को भंग करेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। केस दर्ज होंगे, कानून चलेगा और अदालत में जवाब देना पड़ेगा। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने अपील की है कि तिरुमला आएं, दर्शन करें, भक्ति में डूबें, लेकिन इसे अपने सोशल मीडिया स्टंट का बैकड्रॉप न बनाएं। आस्था को आडंबर में मत बदलें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ