AI से भी साइबर फ्रॉड का ट्रेंड शुरू; सामने आए 3 केस, तीनों से कैसे हुई ठगी और कैसे करें बचाव?

Artificial Intelligence: AI से साइबर ठगी करने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना केस मिल रहे हैं, लेकिन यह कैसे होती है और इससे कैसे बचाव करें, आइए जानते हैं…

Cyber Fraud

Cyber Fraud

Cyber Fraud Via Artificial Intelligence: मॉडर्न टेक्नोलॉजी जहां लोगों की जिंदगी को आसान कर रही है, वहीं लोगों के लिए यह मुसीबत भी बन बनती जा रही है। क्योंकि इस टेक्नोलॉजी ने लोगों को ठगी करने का जरिया भी दिया है, जिसे आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नाम से जाना जाता है। AI से साइबर ठगी करने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। साइबर ठगों ने इसे एक हथियार के रूप में अपनाया है, लेकिन पुलिस के AI से ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मॉडर्न टेक्नोलॉजी नहीं है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। हर रोज ठगी के मामले साइबर थानों में दर्ज हो रहे हैं।

विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को 20 लाख का चूना लगा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)से ठगी के 3 मामले पिछले 24 घंटे में ही सामने आए। कभी डेटिंग ऐप्स, कभी सेक्सटॉर्शन, साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही है। चंडीगढ़ में एक सीनियर अधिकारी डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी का शिकार हो गए। वह कई डेटिंग ऐप चलाते हैं। ऐप के जरिए उनकी एक लड़की से दोस्ती हुई। चैटिंग के दौरान लड़की ने रिटायर्ड फौजी से 20 लाख हड़प लिये। पैसे लेने के बाद से लड़की का नंबर बंद आ रहा था। खुद को फंसता देख रिटायर्ड फौजी ने नजदीकी थाने में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के 5 डॉक्टरों को धमकाया गया

रायपुर में जालसाजों ने कोरियर कंपनियों के नाम पर 5 डॉक्टरों को निशाना बनाया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि जालसाजों के नंबर ताइवान के हैं। हालांकि ठगी नहीं हुई है, लेकिन ठगों ने डॉक्टरों को फोन करके कहा गया कि उसके द्वारा कोरियर विदेश में भेजा गया है और कोरियर में हेरोइन है। उसने डॉक्टरों का आधार कार्ड नंबर भी बता दिया। फोन करने वाला यह कहकर डराने लगा कि पार्सल पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके बाद उसने कहा कि वह मुंबई पुलिस के अधिकारी से बात कर लें।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की महिला से 43 लाख रुपये ठगे

चंडीगढ़ से साइबर क्राइम का एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां एक महिला को लोन ऐप डाउनलोड करना काफी मंहगा पड़ गया है। महिला ने यहां ऐप डाउनलॉड किया और उसका फोन हैक हो गया। हैकर ने महिला की सारी तस्वीरें चोरी कर ली और उनके साथ छेड़छाड़ करके उसे अश्लील बना दिया। इसके बाद इन तस्वीरों के जरिए वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा और 43 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

आखिर कैसे की जाती है AI से ठगी?

गूगल प्ले स्टोर में मोबाइल में ऐप डाउनलोड होती हैं, लेकिन डार्क वेब पर कुछ ऐसे टूल्स हैं, जिनकी मदद से आसानी से किसी के चेहरे और आवाज को कॉपी किया जा सकता है। जैसे वॉयस क्लोनिंग ऐप, डीपफेक आदि। पहले किसी न किसी तरह फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या दूसरी कॉलिंग एप के जरिये वॉयस का सैंपल ले लिया जाता है। इसके बाद दोस्त, रिश्तेदार या करीबी बन कर कॉल किया जाता है। किस भी इमरजेंसी का हवाला देकर पैसों की मांग की जाती है और ठगी हो जाती है।

AI से साइबर ठगी से ऐसे बचाव करें?

विज्ञापन
  • अनजान नंबर से कॉल आए तो उठाए नहीं। बार-बार कॉल आए तो नंबर क्रॉस चैक करें।
  • दोस्त या रिश्तेदार बताकर कोई पैसे मांगे तो बिना जांच-पड़ताल किए पैसे ट्रांसफर न करें।
  • अगर नंबर रिश्तेदार या करीबी का न हो और कॉल करने वाला रिश्तेदार-करीबी बताए तो सावधान हो जाएं।
  • किसी अनजान मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड या बैंक खाते में पैसे बिल्कुल भी ट्रांसफर न करें।
  • ठगी हो भी जाए तो 1930 पर कॉल करें। cybercrime.gov.in शिकायत दर्ज कराएं। साइबर थाने भी जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ