दिल्ली के तिलक नगर इलाके के ओल्ड महावीर नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान शर्मा की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी इमरान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही तिलक नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद संगीन है. पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोलियां लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.
जमानत पर था बाहर
पुलिस के मुताबिक, इमरान का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है. साल 2018 में इमरान एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसका हाथ तोड़ने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है. इसके बाद साल 2021 में उसने एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर की भारी सिल्ली मारकर जानलेवा हमला किया था, जिसके आरोप में भी वह जेल गया था. दोनों मामले फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था.
यह भी पढ़ें : आधी रात मुस्कान के कातिल इमरान का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
दूसरे युवक से चैट देख खोया आपा
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वारदात की मुख्य वजह आकिब का सनकीपन और गुस्सा था. वारदात वाले दिन जब इमरान, मुस्कान के घर पहुंचा, तो उसने युवती का मोबाइल फोन चेक किया. फोन में किसी अन्य युवक के साथ बातचीत और चैट देखकर वह आगबबूला हो गया. जब मुस्कान ने विरोध करते हुए उसे घर से बाहर जाने को कहा, तो उसने आपा खो दिया.
इसके बाद इमरान ने मुस्कान के सीने और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली. वारदात के बाद वह मुस्कान का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गया था.
यह भी पढ़ें : जिम में हुई थी दोस्ती, अनबन के बाद घर में घुसकर मॉडल का कत्ल… जिम ट्रेनर को ढूंढ़ रही पुलिस
नशे की भी थी लत
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी इमरान नशे का आदी है और उसे नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, जहां खुद को नुकसान पहुंचाने के चलते उसे 30 जुलाई को छोड़ दिया गया था.
ऐसे पुलिस ने दबोचा
मुस्कान का मर्डर करने के बाद इमरान फरार हो गया था. पुलिस की कई टीमें उसे ढूंढ़ने में लगी थी. गुरुवार देर रात पश्चिमी जिला पुलिस ने उसे घेर लिया. जब वह खुद को घिरा हुआ पाया तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैर में गोलियां लगी. जिसके बाद वह जख्मी हो गया और फिर पुलिस ने उसे दबोच लिया.
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
48 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines