Live Updates
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ने मनाया जीत का जश्न
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: शुरुआती रुझानों को लेकर शशि थरूर का बयान
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती रुझान आने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं. केरल के लोगों ने समझा की बदलाव का समय है. यह एक बड़ा संकेत है और अच्छी शुरुआत है. केरल के विकास के लिए काम होगा.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: त्रिशूर से कांग्रेस को बढ़त
केरल की त्रिशूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस के राजन जे पल्लन 15458 वोटों के साथ आगे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी है. बीजेपी की पतमजा वेणुगोपाल को 11301 वोट मिले हैं. पतमजा वेणुगोपाल 4157 वोटों से पीछे हैं.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: वोटों की गिनती शुरू
आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. केरल की त्रिशूर सीट पर कौन बाजी मारेगा इसका फैसला वोटों की गिनती के साथ होगा.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. त्रिशूर विधानसभा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज हो जाएगा.
Thrissur Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को आ रहे हैं. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ गए हैं. वोटों की गिनती के साथ ही त्रिशूर सीट पर जीत का इसका फैसला हो चुका है. केरल की त्रिशूर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अलंकोडे लीलाकृष्णन, बीजेपी की नेता पतमजा वेणुगोपाल और कांग्रेस के उम्मीदवार राजन जे पल्लन हैं. इस सीट इन तीनों के बीच दिलचस्प मुकाबला है.
त्रिशूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Thrissur Assembly Candidates)
केरल की त्रिशूर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नेता अलंकोडे लीलाकृष्णन उम्मीदवार हैं. इस सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार पतमजा वेणुगोपाल हैं. कांग्रेस पार्टी ने राजन जे पल्लन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता रानी अंतो ने यहां से चुनाव लड़ा है. इन सभी बड़े नेता के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस के राजन जे पल्लन ने 26803 वोटों से जीत हासिल की है.
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)
त्रिशूर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीट पर मुकाबला कड़ा और दिलचस्प रहने वाला है. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला है.
साल 2021 में चुनाव के नतीजे
साल 2021 के चुनावी नतीजों की बात करें तो केरल की त्रिशूर सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पी. बालाचंद्रन ने जीत हासिल की थी. पी. बालाचंद्रन ने इस सीट से 44263 वोट हासिल किए थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार पतमजा वेणुगोपाल रही थीं. पतमजा वेणुगोपाल को 43317 वोट मिले थे. सी रघुनाथन को कुल 45399 वोट मिले थे. सीपीआई के पी. बालाचंद्रन ने 946 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 min ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines