Policeman among 3 govt employees sacked by J&K LG: आतंकवादियों से संबंध रखने के आरोप में जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने तीनों के खिलाफ ये आदेश दिए हैं। इन कर्मचारियों में एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और एक वन विभाग का कर्मचारी शामिल है।
जांच एजेंसियों के अनुसार इन तीनों ने आतंकियों को हथियार मुहैया करवाए। इसके अलावा आतंकी हमलों के लिए घाटी के बारे में जानकारी दी और हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीनों पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे।
पूरे आतंकी तंत्र को किया जाना चाहिए ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बर्खास्त किए गए लोगों में पुलिस कांस्टेबल फिरदौस अहमद भट, स्कूल शिक्षक मोहम्मद अशरफ भट और वन विभाग का कर्मचारी निसार अहमद खान शामिल है। बताया जा रहा है कि इन पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 2(c) के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने पर ही ध्यान केंद्रित न किया जाए, बल्कि पूरे आतंकी तंत्र को ध्वस्त किया जाए।
IED हमलों को देखते हुए सरकार हुई चौकन्नी
बता दें इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा एलओसी के पास आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी और हाल ही में हुए आईईडी हमलों को देखते हुए सरकार चौकन्नी है। हाल ही में जम्मू के अखनूर क्षेत्र में IED ब्लास्ट हुआ था। लगातार एलओसी के आसपास आतंकवादी गतिविधि देखी जाती रही है।
ये भी पढ़ें: चंद्रमा में भयंकर विस्फोट की चेतावनी! अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने Asteroid से बताया खतरा, पढ़ें ताजा अलर्ट
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
37 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
51 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines