हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mukesh Ambani को फिर मिली मारने की धमकी, ईमेल आया- 20 करोड़ दो, नहीं तो उड़ा देंगे

Threats To Kill Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को मारने की धमकी मिली है। उनकी ऑफिशियल ईमेल ID पर एक अज्ञात शख़्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा।

विज्ञापन
Mukesh Ambani

इंद्रजीत सिंह, मुंबई

Threats To Kill Mukesh Ambani: दुनियाभर में मशहूर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर जाने से मारने की धमकी मिली है। उन्हें, उनके परिवार और उनके घर एंटीलिया को उड़ाने की धमकी दी गई है। कंपनी के अधिकारियों को एक ईमेल मिला है, जिसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। साथ ही लिखा है कि अगर 20 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो मुकेश अंबानी को जान से हाथ धोना पड़ेगा। परिवार समेत उड़ा देंगे। उसका घर भी उड़ा देंगे। सूत्रों के मुताबिक, 27 अक्तूबर 2023 को मुकेश अंबानी की ऑफिशियल ईमेल ID पर एक अज्ञात शख़्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा।

यह भी पढ़ें: भारत से पंगा लेना कतर को पड़ सकता है भारी, घुटनों पर आ जाएगी गल्फ कंट्री की इकॉनोमी

विज्ञापन

पुलिस को दी गई धमकी मिलने की शिकायत

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india. वहीं इस ईमेल को देखते ही मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर तुंरत एक्शन मोड में आते हुए गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनकी, उनके घर एंटीलिया और परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से परिवार को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर जैसा एक और मामला, बांग्लादेश से शादी रचाने आई 24 साल की शादीशुदा महिला

मार्च में भी मिल चुकी थी मारने की धमकी

बता दें कि मार्च महीने में भी मुकेश अंबानी समेत देश के 3 बड़ी हस्तियों और उनके परिवारों को मारने की धमकी भरा कॉल आया था। मुंबई पुलिस को अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दी थी कि वह अपने आदमियों से बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को, इनके परिवार को मरवा देगा। इनके घरों को भी ब्लास्ट करके उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कॉल मुंबई के पास पालघर के शिवाजी नगर इलाके में आया था। कॉल रिसीव करने वाले पुलिस अधिकारी ने 2 युवकों को चर्चा करते हुए सुना कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी के बंगलों को उड़ाने के लिए 25 लोग मुंबई आए हैं। इसके बाद मामले की गहन जांच की गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola