---विज्ञापन---

देश angle-right

सीमा हैदर जैसा एक और मामला, बांग्लादेश से शादी रचाने आई 24 साल की शादीशुदा महिला

Another Seema Haider: सीमा हैदर की तरह भारतीय युवक से शादी रचाने के लिए एक महिला बांग्लादेश से अवैध तरीके से आ गई।

---विज्ञापन---

Another Seema Haider: नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए सरहद पार कर गई। फिलहाल वह यहीं रह रही है और सरकार से वापस पाकिस्तान न भेजने की गुजारिश कर चुकी है। हालांकि मामला जांच के दायरे में है। इस बीच सीमा हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सीमा हैदर की तरह भारतीय युवक से शादी रचाने के लिए एक महिला अवैध तरीके से भारतीय सीमा में आ गई।

प्यार में बदली मुलाकात 

यह महिला उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से आई थी। पुलिस के अनुसार, धर्मनगर उपमंडल का फुलबारी निवासी नूर जलाल अक्सर आयुर्वेद की दवाओं के सिलसिले में बांग्लादेश के मौलवी बाजार जाता था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात 24 साल की विवाहित महिला के संपर्क में आया।

---विज्ञापन---

एसडीपीओ (धर्मनगर) देबाशीष साहा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया- ”समय बीतने के साथ फातिमा नुसरत नाम की इस महिला को नूर से प्यार हो गया। इसके बाद वह लगभग 15 दिन पहले अवैध रूप से शादी करने के लिए धर्मनगर पहुंच गई।”

नूर को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार- “फातिमा और नूर दोनों फुलबाड़ी में रहते थे। गुरुवार को नूर को अवैध रूप से सीमा पार करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन उसका पति फरार है।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Seema Haider पर बन रही फिल्म का टीजर रिलीज, Karachi To Noida में ‘सायमा हैदर’ का जलवा

बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर की कहानी भी कुछ इसी तरह से शुरू हुई थी। सीमा हैदर बॉर्डर पार कर सचिन मीणा से मिलने पहुंची थी। फिलहाल सचिन मीणा और सीमा हैदर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शादीशुदा जीवन गुजार रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2023 08:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola