हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अभिनेता सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल

विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकी के बीच मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है और साथ ही 3 गैंगस्टर के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद भी सलमान खान को धमकियों का सिलसिला जारी है। अब एक बार फिर सलमान खान को धमकी दी गई है। इस बार धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा है कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को जोधपुर का गौरक्षक बताते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया है।
सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सोमवार की रात 9 बजे आया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सलमान खान को धमकी के मामले में एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरे धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को एक ब्रिटिश लिंक मिला, जिस ई-मेल आईडी से मेल भेजा गया था। उससे ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन यह पता चला है कि यह मेल यूके में स्थित एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने उस व्यक्ति का भी पता लगा लिया है।

लॉरेंस बिश्नोई को किया गया बुक

इस मामले में मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग को अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के लिए बुक किया है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
अभिनेता सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए पिछले सप्ताह ही बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है। इसके अलावा सलमान की जान को खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस द्वारा वाई + श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अभिनेता को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य सरकार हरकत में आई थी इसके बाद एक के बाद एक लगातर धमकी मिल रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें