Threat Of Bomb Airport And Hospital: दिल्ली में दो सरकारी अस्पतालों और आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब भोपाल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भोपाल के साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, अगरतला, पटना, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, जयपुर,कालीकट और बागडोगरा
एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिला है। यह सभी मेल करीब 3 बजे के आसपास किए गए हैं। मेल भेजने वाले के ग्रुप का नाम कोर्ट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डीडीयू, जीटीबी, बारा हिंदू राव, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और अरुणा आसफ अली अस्पताल को अलग-अलग धमकी ईमेल के जरिए मिली है।
जानकारी के अनुसार देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी सीआईएसएफ के ऑफिसियल मेल आईडी पर मेल कर दी गई है। मेल में लिखा कि एयरपोर्ट की इमारत में एक्सप्लोजिव डिवाइस लगाई गई है। कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। इसको धमकी मत समझिए। बम को निष्क्रिय कर दीजिए नहीं तो कई निर्दोेष लोगों की जान चली जाएगी।
धमकी के बाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने ऐहतियात बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ, पुलिस और बम निरोधक दस्ते और डाॅग स्क्वॉयड ने पूरे एयरपोर्ट परिसर की तलाशी ली।
बता दें कि इससे पहले 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल भेजा गया था। इसके लिए बदमाशों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था। रूसी सर्विस यूजर्स को गुमनाम करने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करता है। ईमेल मिलने के बाद गृह मंत्रालय भी हरकत में आया और मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट भी तलब की। वहीं बम होने की अफवाह के बाद पुलिस डाॅग और स्क्वाड के साथ स्कूलों में पहुंची और गहनता से जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि धमकी भरा मेल फर्जी था।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल की मीटिंग से MLA अमानतुल्लाह खान गायब; घर पर नहीं मिले, फोन भी स्विच ऑफ
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
38 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
44 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
51 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines