मुंबई, विनोद दगदाले: करोना के कारण पिछले 2 साल पाबंदियां झेल चुका दही हांडी का त्योहार इस साल मुंबई समेत महाराष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महाराष्ट्र की शिंदे-फड़णवीस सरकार ने दही हांडी के दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस वजह से ग़ोविंदाओं में जोश दुगना देखने मिल रहा है। मुंबई समेत ठाणे और नवी मुंबई में ग़ोविंदाओं की प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। बढ़ते समय के साथ ग़ोविंदाओ के लिए इनाम की राशी बढ़ रही है। वैसे ही हांडी की ऊँचाई भी बढ़ रही है जो ग़ोविंदाओ के लिए ख़तरा साबित होती है।
लेकिन इस बार महानगर पालिका चुनाव के मद्दे नज़र भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई और आसपास के इलाक़ों के ग़ोविंदाओं के लिए बीमे का सुरक्षा कवच की घोषणा की है। इस योजना के तहत दही तोड़ने के लिए मानव मीनार बनाने वाले 1 हजार गोविंदाओं का 100 करोड़ का मुफ्त बीमा दिया जाएगा। मनसे नवी मुंबई शहर के अध्यक्ष गजानन काले ने अपील की है कि गोविंदा की टीमें ‘सुरक्षा कवच’ योजना का लाभ लेने के लिए मंडल के लेटरहेड पर अपनी उम्र के साथ गोविंदा के नाम दर्ज करें और उन्हें मनसे के केंद्रीय कार्यालय में जमा करें। इस योजना के तहत गोविंदा के परिवार को दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये, स्थायी अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये और दुर्घटना के कारण अस्पताल खर्च के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे।
अपने बयानों और ट्वीट के लिए हमेशा चर्चा में रहनेवाले भाजपा विधायक नितेश राणे ने भी ग़ोविंदाओं के लिए बीमें की घोषणा की है। नितेश ने कहा की हर गोविंदा को 10 लाख रुपये का बीमा भाजपा की तरफ़ से दिया जाएगा। जितनी भी गोविंदा की टोलिया अपना बीमा करवाना चाहती है उनका बीमा करवाया जायेगा। इस बार 19 अगस्त को दही हांडी का उत्सव पूरे महाराष्ट्र में धूम धाम से मनाया जायेगा।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
42 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines