हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोदी कैबिनेट की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, किए 2 बड़े ऐलान

शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी. पहला, बेल्लारी-गुंटाकल रेल सेक्शन पर तीसरी और चौथी लाइन को मंज़ूरी दी गई है. दूसरा, कैबिनेट ने देश में केमिकल सेक्टर को नए तरीके से विकसित करने के लिए एक नई योजना को मंज़ूरी दी है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई. इसमें सभी की सहमति से 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी. पहला, बेल्लारी-गुंटाकल रेल सेक्शन पर तीसरी और चौथी लाइन को मंज़ूरी दी गई है, जो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच एक अहम इकॉनोमिक कॉरिडोर पर मौजूद है. 46 किमी का ये प्रोजेक्ट 1,264 करोड़ रुपये के निवेश से पूरा किया जाएगा. होस्पेट से हुबली तक की रेल लाइन के लिए DPR तैयार की जा रही है. मोदी सरकार की कोशिश रहेगी कि ये 3 साल में पूरा हो जाए. दूसरा, कैबिनेट ने देश में केमिकल सेक्टर को नए तरीके से विकसित करने के लिए एक नई योजना को मंज़ूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: छात्रों के गुस्से को शांत कराने के लिए मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, 24 घंटे में उठाए ये कदम

क्या है भव्य रसायन योजना?

मोदी कैबिनेट में भव्य रसायन स्कीम को मंज़ूरी मिली है. इस योजना के लिए 3,030 करोड़ का बजट पास किया गया है, जो देश में रासायनिक उद्योग और मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करेगा. भव्य रसायन योजना के शुरू होने से घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. देश में केमिकल बेस्ड इंडस्ट्री के लिए मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम डेवलेप होगा. इस योजना के शुरू होने से केमिकल प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे भारी विदेशी निवेश (FDI) बढ़ने की उम्मीद है और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा.

विज्ञापन

बल्लारी-गुंटकल रेल प्रोजेक्ट के फायदे

बल्लारी-गुंटकल 3री और 4थी रेल प्रोजेक्ट खासतौर से बल्लारी-होसपेटे के स्टील और सीमेंट क्लस्टर की सप्लाई को रफ्तार देगा और पोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसके बनने से माल ढुलाई क्षमता में 16 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) का बढ़ावा होगा. बल्लारी-गुंटकल 3री और 4थी रेल लाइन प्रोजेक्ट के शुरू होने से लॉजिस्टिक लागत में 149 करोड़ रुपये की बचत होगी. साथ ही 31 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. ये प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. इस रूट से माल ट्रांसपोर्ट बेहतर होगा, जिससे सालाना 6.67 करोड़ किलोग्राम Carbon Dioxide एमिशन में कमी आएगी, जो करीब 27 लाख पेड़ लगाने के बराबर है.

ये भी पढ़ें: हंगामे की भेंट चढ़ रहा मानसून सेशन, संसद सत्र में एक दिन का खर्च जानकर हिल जाएंगे आप; हर मिनट का होता है हिसाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola