हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए…', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से झूम उठे 'कॉकरोच', आया CJP का पहला रिएक्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी समेत प्रदर्शन कर रहे तमाम लोगों में खुशी की लहर है. सभी प्रदर्शनकारियों ने मिलकर जंतर-मंतर के मंच पर ही जश्न मनाया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने जनता को संबोधित किया.

विज्ञापन
Credit: News24

शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी समेत प्रदर्शन कर रहे तमाम लोगों में खुशी की लहर है. सभी प्रदर्शनकारियों ने मिलकर जंतर-मंतर के मंच पर ही जश्न मनाया. दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे CJP चीफ अभिजीत दीपके को लोगों ने अपने कंधे पर उठा लिया. दीपके के हाथ में संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर थी. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा- ”धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरते नहीं हैं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान की बेटी? विदेश में पढ़ाई को लेकर हुईं ट्रोल, अब पिता के इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में

‘हमारी 2 मांगें बाकी हैं’

अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी ज़ाहिर की. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि कॉकरोच जनता पार्टी की 2 मांगें अभी बाकी हैं. दीपके ने कहा- “डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. जिन बच्चों ने नीट पेपर लीक की वजह से आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए. दूसरी बात, 20 जुलाई को जिन पुलिस वालों ने गुंडागर्दी की, उन पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. याद रखिए, कॉकरोच से पंगा मत लीजिए.” दीपके ने आगे कहा- “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ. एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश बर्बाद हो गया है.”

विज्ञापन

CJP की शर्त क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- “अगर आप हमारी तीन मांगें लिखकर मान लें तो हम घर चले जाएंगे. हमने पूरे देश में शांति से कैंडल मार्च निकालने की परमिशन मांगी है. सभी को शाम 6:00 बजे पूरे देश में कैंडल मार्च निकालना चाहिए.” धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने मेदांता अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया- “ये लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है. ये शांति, सब्र और लगन की जीत है.”

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में क्या कुछ कहा? पीएम मोदी को सौंपा 2 पन्नों का इस्तीफा पत्र, जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola