कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान की बेटी? विदेश में पढ़ाई को लेकर हुईं ट्रोल, अब पिता के इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में

शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी बेटी नैमिषा प्रधान एक बार चर्चा में आ गई हैं. जानते हैं आखिर कौन हैं नैमिषा और विदेश में पढ़ाई की वजह से क्यों ट्रोल हुई थी नैमिषा.

Dharmendra Pradhan with daughter Naimisha Pradhan.jpg

धर्मेंद्र प्रधान अपनी बेटी नैमिषा प्रधान के साथ.

विज्ञापन

NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों के लगातार प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने केंद्र सरकार और CJP से बातचीत के पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर उनकी बेटी नैमिषा प्रधान चर्चा में आ गई हैं, जिन्हें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विदेश में पढ़ाई करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया था. 

कौन हैं नैमिषा प्रधान?

नैमिषा प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान की बेटी हैं. उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित Tufts University के The Fletcher School of Law and Diplomacy से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की पढ़ाई पूरी की. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पढ़ाई पूर करने के बाद उन्होंनेUS-India Strategic Partnership Forum (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम किया, जहां भारत अमेरिका भारत-अमेरिका नीति से जुड़े विषयों पर काम किया.

विज्ञापन

विदेश में पढ़ाई को लेकर क्यों हुईं थी ट्रोल?

NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नैमिषा प्रधान को निशाना बनाया. कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके पिता देश के शिक्षा मंत्री थे, तब उनकी बेटी ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना क्यों चुना. ऐसे में बढ़ती ट्रोलिंग के बाद नैमिषा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया

परिवार को निशाना बनाने पर भी उठे सवाल

हालांकि इस पूरे विवाद के दौरान कई लोगों ने नैमिषा का साथ भी दिया और आवाज उठाई. उनका कहना था कि किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि की नीतियों आपको पंसद नहीं या उन्होंने कुछ किया तो उसका विरोध करने का हक सबको है, लेकिन इन सबके बीच उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाना सही नहीं है. 

इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में आया नाम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नैमिषा प्रधान का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया है. हालांकि, अब तक उन्होंने इस पूरे विवाद या अपने पिता के इस्तीफे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ