हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Alert: डरा रहा है मौसम! 20 राज्यों में कल आने वाली है तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है

विज्ञापन
Credit: AI

देशभर में मानसून काफी तेजी से आग बढ़ रहा है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां मौसम की करवट लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. सिर्फ मैदानी इलाके ही नहीं, पहाड़ी राज्यों में भी तूफानी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. ऐसे में लैंडस्लाइड और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ता है. मौसम विभाग ने अपील की है कि ऐसे इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक कर लें और अगर बेहद जरूरी ना हो तो ट्रैवल करने से बचें.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में कल अलीगढ़-कानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली-एनसीआर की, जहां कल भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. इन इलाकों में 75 से 80 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा. यूपी के कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ, रायबरेली समेत कई इलाकों में तूफानी बारिश आ सकती है. बिहार के रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड की अगर बात करें तो लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी समेत कई इलाकों में तूफानी बारिश आने का अलर्ट है.

विज्ञापन

बंगाल, एमपी और राजस्थान का मौसम

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना, बीरभूम, हुगली, दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, कूचबिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान आ सकता है. वहीं मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन समेत कई इलाकों में भी मौसम का हाल बेहाल ही रहेगा. इन इलाकों में भी तूफानी बारिश का अलर्ट है. राजस्थान की अगर बात करें तो अजमेर, जोधपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर समेत कई जिलों में आंधी और भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. पंजाब में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा. बठिंडा, रूपनगर, मोगा, रूपनगर, संगरूर समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

सबसे पहले बात उत्तराखंड की, जहां पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. कुछ जिलों में ओले बरसने की भी चेतावनी है. वहीं हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भी मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है. इन इलाकों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बरसात के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल? जानिए इन दिनों में Hair Fall कैसे करें कंट्रोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola