हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जानकारी देने वाले को मिलेगा ₹25 लाख का इनाम, NIA ने की घोषणा

विज्ञापन
Daud Ibrahim

मुंबई: भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Daud Ibrahim) से जुड़ी कोई भी जानकारी देने वाले को 25 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को यह घोषणा की है। दाउद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मुख्य आरोपी है।

अभी पढ़ें – Srinagar: सोपाेर में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

दाउद के अलावा एनआईए ने उसके करीबी शकील शेख उर्फ ​​छोटा शकील पर 20 लाख रुपये और हाजी अनीस उर्फ ​​अनीस इब्राहिम शेख, जावेद पटेल उर्फ ​​जावेद चिकना और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ ​​टाइगर मेमन से जुड़ी जानकारी देने वाले को 15-15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन

ये सभी 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में वांछित आरोपी हैं। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने उनके बारे में जानकारी मांगी है, ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। एजेंसी ने फरवरी में ‘डी कंपनी’ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अभी पढ़ें – Business: स्पाइसजेट को इस साल पहली तिमाही में 789 करोड़ रुपये का घाटा 

विज्ञापन

एनआईए ने एक बयान में कहा कि दाऊद इब्राहिम कास्कर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी नामित किया गया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क चलाता है, जिसका नाम डी-कंपनी है। इस नेटवर्क में अनीस इब्राहिम शेख, छोटा शकील, जावेद चिखना और टाइगर मेमन जैसे दाउद के करीबी सहयोगी शामिल हैं।

एनआईए द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक ये सभी विभिन्न आतंकवाद-आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं जैसे हथियारों की तस्करी, नार्को आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड आपराधिक सिंडिकेट, मनी लॉन्ड्रिंग, एफआईसीएन का प्रचलन, आतंकी फंड जुटाने के लिए अनधिकृत कब्जे/प्रमुख संपत्ति का अधिग्रहण और लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अल कायदा (AQ) सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों का सक्रिय रूप से सहयोग काम करना शामिल है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola