---विज्ञापन---

मुंबई

पैसों से थी वोट खरीदने की तैयारी! विधानसभा चुनावों में झारखंड और महाराष्ट्र से 1000 करोड़ जब्त

Election Commission: चौंकाने वाली बात ये है कि 2019 के विधानसभा चुनावों में जब्त रकम के मुकाबले ये रकम करीब 7 गुना ज्यादा है। इसके अलावा छानबीन में गांजा और चांदी भी पकड़ी गई।

Election Commission Seizure Assembly Election 2024 : विधनसभा चुनाव 2024 और लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सोमवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव खत्म होने से पहले अब तक 1000 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं। बता दें ये पैसा चुनाव में वोट अपने हक में करने में खर्च होना था।

चुनाव आयोग के अनुसार कुल 1000 करोड़ रुपये में से 858 करोड़ रुपये अकेले महाराष्ट्र और झारखंड से जब्त किए गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि 2019 के विधानसभा चुनावों में जब्त रकम के मुकाबले ये रकम करीब 7 गुना ज्यादा है। बता दें झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है। इसी दिन महाराष्ट्र में भी वोटिंग होगी। इसके बाद दोनों राज्यों में 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: CM-डिप्टी सीएम से लेकर ठाकरे परिवार तक, दिग्गजों की सीटों पर कैसे हैं समीकरण?

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र, झारखंड और 14 राज्यों में चला जांच अभियान

जानकारी के अनुसार 2019 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र से 103.61 करोड़ की जब्ती दर्ज की गई, जबकि झारखंड में यह संख्या 18.76 करोड़ थी। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार प्रवर्तन एजेंसियों ने महाराष्ट्र, झारखंड और 14 राज्यों में चल रहे उपचुनावों के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और अन्य प्रलोभन सामग्री जब्त की है।

गांजा और चांदी भी पकड़ी गई

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी जिलों में सभी समूहों में जब्ती दर्ज की गई, जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में काफी अधिक है। कुछ उल्लेखनीय कार्रवाइयों की बात करें तो पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक संदिग्ध जीप से 3.70 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुए। इसके अलावा बुलढाणा जिले के जामोद एसी में 4.51 करोड़ रुपये मूल्य के 4500 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। वहीं, रायगढ़ में 5.20 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी पकड़ी गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मतदान से पहले एकनाथ शिंदे का चौंकाने वाला बयान, बोले- मैं CM की रेस में नहीं

First published on: Nov 18, 2024 08:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola