---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई के बाद अब ठाणे में गिरा बिलबोर्ड; कई वाहन दबे; डरा देने वाला वीडियो वायरल

Thane Billboard Collapse News: मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप का होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। 14 मई को कई लोग एकदम मलबे के नीचे दब गए थे। अब एक ऐसा ही हादसा सामने आया है। तेज हवा और बारिश के बीच अचानक होर्डिंग गिर गया।

---खबर नीचे जारी है---

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कल्याण के सहजानंद चौक पर शुक्रवार सुबह 10:18 बजे एक लकड़ी का विशालकाय होर्डिंग गिर गया। बताया जा रहा है कि 3 लोगों को होर्डिंग गिरने के कारण चोटें लगी हैं। वहीं, 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। होर्डिंग गिरने के कारण कार और ऑटो क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दुकान के नीचे खड़े थे। अचानक शेड के ऊपर ढांचा गिर गया। हालांकि दुर्घटना के बाद किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:कुल्हाड़ी से वार कर मनीष को उतारा था मौत के घाट, 9वीं क्लास के छात्र ने क्यों रची साजिश? ऐसे खुला राज

---खबर नीचे जारी है---

ऐसा ही एक हादसा मई में मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ था। जहां 17 लोग मारे गए थे। कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि होर्डिंग 3 गाड़ियों पर गिरा है। जानकारी मिलते ही टीमों को रवाना कर दिया गया था। रेस्क्यू जारी है। इससे पहले मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के कारण 74 लोग घायल हो गए थे। तेज आंधी और बारिश के कारण होर्डिंग गिरा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें कई गाड़ियां दब गई थीं। वहीं, पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भावेश एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की थी।

---खबर नीचे जारी है---

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी (बीएमसी) ने कहा था कि जितने भी अवैध होर्डिंग मिलेंगे, सबको उतरवाया जाएगा। बीएमसी सिर्फ 40×40 वर्ग के होर्डिंग लगाने की अनुमति देती है। लेकिन जो होर्डिंग मुंबई में गिरा था, वह 120×120 वर्ग फीट का था। खराब मौसम के कारण मुंबई में पहले फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया जा चुका है। राहगीरों पर पेड़ गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना?

---खबर नीचे जारी है---

इसी साल 6 जून को मोहाली में भी एक बिलबोर्ड गिर गया था। हालांकि कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन अवैध होर्डिंग उतारने की कार्रवाई नगर निगम ने इसके बाद शुरू की थी। शहर के कई इलाकों में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने के मामले सामने आए थे। पुलिस को भी इसकी शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें:स्कूल में शूटआउट…नर्सरी के बच्चे ने क्लासमेट को मारी गोली, घर से छिपाकर लाया था गन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 02, 2024 05:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola