पीएम मोदी इन दिनों 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन सोमवार को उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर आतंकवाद पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। दुनिया ने देखा है कि भारत ने पहलगाम का बदला कैसे लिया। उन्होंने उन्हें केवल 22 मिनट में मिटा दिया। हम सैकड़ों किलोमीटर अंदर गए और आतंकवाद के केंद्र पर हमला किया।
बापू का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार शहर में रहने वाले गरीबों को सम्मान का जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों के लिए बने नए घर इसका जीता जागता उदाहरण बन गए हैं। इस बार नवरात्रि और दिवाली के दौरान इन घरों में रहने वालों की खुशी और भी बढ़ जाएगी। साथ ही पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में, बापू के साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की डिग्री विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CIC के आदेश को किया रद्द
‘… जब हर दिन कर्फ्यू लगा रहता था’
पीएम मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने वो दिन नहीं देखे जब यहां लगभग हर दिन कर्फ्यू लगा रहता था। यहां व्यापार करना मुश्किल था। अशांति का माहौल बना रहता था। अहमदाबाद देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है और ये आप सभी ने किया है। गुजरात में शांति और सुरक्षा का जो भी माहौल बना है, उसके सुखद परिणाम हम हर जगह देख रहे हैं। आज गुजरात में हर तरह के उद्योग का विस्तार हो रहा है। पूरा गुजरात यह देखकर गर्व महसूस कर रहा है कि कैसे हमारा राज्य एक मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।
यह भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने खुद को भी नहीं दी छूट, विपक्ष को क्या आपत्ति?’ नए कानून पर बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
मेड इन इंडिया चीजों के प्रयोग की अपील
पीएम मोदी ने शवासियों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा मेड इन इंडिया चीजों का इस्तेमाल करें। पीएम ने यहां तक विनती की दुकानदार अपने यहां बोर्ड लगाए यहां स्वदेशी चीज मिलती है
गुजरात को बताया दो मोहन की धरती
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात दो मोहन की धरती है। सुदर्शन चक्रधारी और चरखाधारी। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के पराक्रम और सुदर्शन चक्रधारी मोहन की भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। चरखाधारी मोहन, हमारे पूज्य बापू ने स्वदेशी के माध्यम से भारत की समृद्धि का मार्ग दिखाया था। बापू के स्वदेशी के मंत्र के साथ क्या किया? आज, आपने उन लोगों के मुंह से स्वच्छता या स्वदेशी शब्द नहीं सुना होगा जो पिछले कई वर्षों से गांधी के नाम पर दिन-रात अपनी गाड़ियां चलाते हैं। यह देश समझ नहीं पा रहा है कि उनकी समझ को क्या हो गया है?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines