29 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी। श्रीनगर के लिडवास जंगल में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 जुलाई को ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। इसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया था। इसमें 3 आतंकियों को खत्म किया गया। गृहमंत्री ने बताया कि ये सभी आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। सदन में अमित शाह ने कहा कि आतंकियों के पास से मिले पाकिस्तानी वोटर आईडी और पाकिस्तान में बनी चॉकलेट से आतंकियों की पहचान हुई। कहा कि 3 महीने की ट्रैकिंग के बाद आतंकियों को घेरकर मारा गया। साथ ही शाह ने इसके सबूत भी होने का दावा किया। मारे गए आतंकियों के नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं।
चंडीगढ़ से हुई कारतूसों की पुष्टि
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गोलियों के खोखों को फॉरेंसिक जांच के लिए चंडीगढ़ सेंट्रल FSL (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) भेजा गया था। सदन में अमित शाह ने बताया कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए आंतकियों के पास से एक M9 थी, बाकी दो AK-47 हथियार थे। साथ ही इनके पास से कारतूस जब्त किए गए थे। इन्हें भी चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा। शाह ने बताया कि खाली खोखो और कारतूसों का मिलान किया गया, तब पुष्टि हुई कि इन्हीं राइफल का इस्तेमाल पहमगाम में किया गया था। शाह ने कहा कि मेरे पास बैलिस्टिक रिपोर्ट है, 6 वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की है। वीडियो कॉल पर मुझसे पुष्टि की है कि पहलगाम में चलाई गई गोलियां और इन बंदूकों से चलाई गई गोलियां 100 फीसदी मेल खाती हैं।
यह भी पढ़ें: 3 आतंकी, एक ऑपरेशन, साफ संदेश, अमित शाह ने संसद में बताया कैसे हुआ इंसाफ
फोन से मिली लोकेशन
गत 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या की थी। आईबी के पास श्रीनगर से 22 किमी दूर दाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों के कम्युनिकेशन सिग्नल मिले। आतंकियों के पास चाइनीज सेटेलाइट फोन थे। सेना ने इन्हें ट्रैक करके आतंकियों की घेराबंदी का प्लान बनाया। 22 मई से 28 जुलाई तक सेना ने जानकारी पुख्ता करने के लिए कम्युनिकेशन सिग्नल ट्रैकिंग जारी रखी। इसके बाद 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया।
चॉकलेट से निकला पाकिस्तान का कनेक्शन
सदन में अमित शाह ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने में 2 स्थानीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। शाह ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आतंकियों के पाकिस्तान से आने पर सवाल उठाए। पाकिस्तान का बचाव करके उन्हें (पी चिदंबरम) को क्या मिलेगा? शाह ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे। हमारे पास 2 के पाकिस्तानी वोटर आईडी हैं। आतंकियों के पास पाकिस्तान में बनी चॉकलेट मिलीं।
यह भी पढ़ें: ‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines