'स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर...' ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी

Amit Shah on Operation Mahadev: अमित शाह लोकसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर बात की। उन्होंने इन दोनों ऑपरेशन्स पर तमाम जानकारियां सबके सामने रखीं।

Amit Shah on Operation Mahadev

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Amit Shah on Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पाकिस्तानी आतंकियों की जानकारी दी। वह इस दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे। गृह मंत्री ने बीते दिन हुए ऑपरेशन महादेव की जानकारी देते हुए कहा कि ‘एक संयुक्त ऑपरेशन महादेव में, भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया।’ उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगा था कि यह खबर सुनकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों को खुशी होगी, लेकिन उनके चेहरों पर स्याही पड़ गई।’ उन्होंने पूछा कि ‘यह कैसी राजनीति है?’

ऑपरेशन महादेव में हमलावरों को मारा गया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों को भेजने वालों को मारा गया। वहीं, ऑपरेशन महादेव में हमला करने वालों को मारा गया।’ अमित शाह ने आगे कहा कि ‘मुझे लगा था कि यह खबर सुनकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों को खुशी होगी, लेकिन उनके चेहरों पर स्याही पड़ गई।

विज्ञापन

तीनों आतंकी मारे गए

अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव पर कहा कि ‘कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें सुलेमान, अफगान और जिबरान का नाम शामिल है। इसके अलावा, जो लोग उन्हें खाना दे रहे थे, उन्हें भी पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।’ गृह मंत्री ने ऑपरेशन महादेव पर कहा कि ‘जब इन आतंकवादियों के शव श्रीनगर लाए गए, तो हमारी एजेंसियों ने जिन लोगों को हिरासत में लिया था उन्होंने उनकी पहचान की है।’ बता दें कि अमित शाह ने अपने संबोधन में पहलगाम टेरर अटैक से लेकर अब तक ऑपरेशन महादेव तक की पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ