Terrorists Encounter in Poonch: जम्मू-कश्मीर में सेना का ‘ऑपरेशन महादेव’ जारी है, जिसके तहत पूंछ जिले में आज 2 आतंकियों को ढेर किया गया है। सुरक्षा बलों ने LOC के पास सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाा बलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों को आज सुबह जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसलिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई में 2 आतंकी मारे गए। वहीं तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Operation Mahadev: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले में शामिल लश्कर कमांडर मूसा समेत 3 आतंकी ढेर
3 दिन में दूसरा एनकाउंटर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 3 दिन दूसरा एनकाउंटर हुआ है, जिसमें आतंकी ढेर किए गए हैं। इससे पहले 28 जुलाई को श्रीनगर में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों में 3 आतंकियों को ढेर किया था। तीनों आतंकी पहलगाम के हमलावर बताए गए थे। इनके नाम हाशिम मूसा, जिबरान और हमजा अफगानी थे। मारा गया आतंकी जिबरान साल 2024 में सोनमर्ग टनल प्रोजेक्ट पर हुए आतंकी हमले का आरोपी भी थी। वहीं मारे गए आतंकियों के शव जहां से मिले, वहां से अमेरिका में बनी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुए थे।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग
मार्च महीने में कठुआ में हुई थी मुठभेड़
बता दें कि जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में भी सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी, जो 27 से 29 मार्च तक 3 दिन चली। मुठभेड़ हीरानगर में हुई थी, जिसमें 3 आतंकी ढेर किए गए थे। वहीं 4 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। अभियान में सेना, NSG, BSF और CRPF ने ड्रोन और बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल किया था और ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात ने लीड किया था।
यह भी पढ़ें: Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में 3 आतंकी ढेर, त्राल के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया
मई महीने में किश्तवाड़ में हुई थी मुठभेड़
बता दें कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 23 मई 2025 को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था और 2 घायल हुए थे। 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिनमें जैश का कमांडर भी शामिल था, लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए थे। इससे पहले पिछले साल किश्तवाड़ में ही 9 से 10 नवंबर के बीच छत्रू वन क्षेत्र में 3 मुठभेड़ हुई थीं, जिसमें एक पैरा ट्रूपर शहीद हुआ था और 3 सैनिक घायल हुए था। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया।
यह भी पढ़ें: कठुआ एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट, सेना के 3 जवान घायल; 2 आतंकी ढेर
अप्रैल महीने में पुंछ में हुआ था एनकाउंटर
बता दें कि पुंछ में ही गत 14-15 अप्रैल 2025 को भी सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। सुरनकोट उपमंडल के लसाना गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में सेना का जवान घायल हुआ था।
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
21 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
37 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
49 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines