Jammu Kashmir News: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग

Udhampur Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी देखे गए हैं, जिनकी तलाश में उधमपुर के बसंतगढ़ में सर्च ऑपरेशन चल रहा था कि आतंकियों ने गोलियां चला दी। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है।

Terrorist Encounter | Udhampur | Jammu Kashmir

मुखबिरों ने गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को दी थी।

Udhampur Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। गांव बसंतगढ़ में संदिग्ध आतंकी देखे जाने की खबर मिलते ही सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया था। सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।

भारतीय सेना की ओर से व्हाइट नाइट कोर्प्स नामक X हैंडल पर पोस्ट लिखकर मुठभेड़ की पुष्टि की गई। पोस्ट में लिखा है कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षा बलों और पुलिस ने पूरे घेराव किया हुआ है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

राजौरी सेक्टर में हुई थी घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि इससे पहले गत मंगलवार को राजौरी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई थी। नियंत्रण रेखा के पास केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में गश्त के दौरान जवानों ने हलचल देखी और झाड़ियों की तरफ गाेलियं बरसाईं। इसके बाद इलाके का घेराव करके ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान एक आतंकी की मौत हुई, लेकिन बाकी आतंकी चकमा देने में कामयाब हो गए।

शक जताया जा रहा है कि आज उधमपुर में देखे गए आतंकी वही हो सकते हैं, जिन्होंने मंगलवार को राजौरी से घुसपैठ करने की कोशिश की थी। वहीं मंगलवार को जिस आतंकी को ढेर किया गया था, उसका शव उसके साथी उठाकर ले गए। बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पूरे जम्मू कश्मीर में पर्यटन स्थलों पर सेना की कड़ी नजर है।

जगह-जगह सेना के जवान तैनात हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग चल रही है। जम्मू कश्मीर से सटे जंगलों में भी सेना की तैनाती हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ