Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मजूबत संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज एकबार फिर तेजी के साथ शुरुआत हुई है। लागातार चौथे कारोबारी दिन आज मंगलवार (17 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 95 अंकों की तेजी के साथ 59,938 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 41 अंकों की बढ़त के साथ 17,868 पर खुला है।

बाजार का आज का हाल

BSE में आज शुरुआत में कुल 1,758 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,187 शेयर तेजी और 445 गिरावट के साथ खुली। वहीं 126 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 86 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं। वहीं 90 शेयर में अपर सर्किट और 48 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, विप्रो, पावरग्रिड और सन फार्मा जैसे शेयर तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयरों में टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल है।

डॉलर के मुकाबले 36 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 79.30 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 79.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (16 August): सेंसेक्स 379 अंकों की तेजी के साथ 59,842 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,825 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (12 August): सेंसेक्स 130 अंकों की तेजी के साथ 59,462 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 39 की तेजी के साथ 17,698 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार (11 August): सेंसेक्स 515 अंक गिरकर 59,332 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 124 अंक चढ़कर 17,659 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (10 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 35 अंक की गिरकर 58,817 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,534 प्‍वाइंट पर बंद हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ