---विज्ञापन---

देश angle-right

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच तनाव, बस सेवाएं ठप, शरद पवार ने दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद उलझता जा रहा है। दोनों तरफ के लोग वाहनों को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने बस सेवा बंद कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को महाराष्ट्र पंजीकरण संख्या वाले ट्रकों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद उलझता जा रहा है। दोनों तरफ के लोग वाहनों को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने बस सेवा बंद कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को महाराष्ट्र पंजीकरण संख्या वाले ट्रकों पर कर्नाटक में हमलों को रोकने के लिए ’24 घंटे’ का समय दिया है।

कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र के नंबर वाले ट्रकों को रोककर उन पर काली स्याही लगा दी गई थी। साथ ही पथराव भी किया गया। इसके विरोध में पुणे में भी कर्नाटक की बसों को निशाना बनाया गया है। महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद काफी बढ़ता जा रहा है।

---विज्ञापन---

Delhi MCD Election: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में AAP को झटका, जानें इन सीटों पर कौन जीता

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 91वां दिन, राहुल गांधी ने राजस्थान के सांगोद गांव से शुरू की यात्रा

इस मामले के बाद महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई आज बेलगानी जाने वाले हैं। इस शहर पर महाराष्ट्र का भी दावा है क्योंकि यहां मराठी भाषी आबादी काफी अधिक है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।

---विज्ञापन---

बता दें कि दोनों ही राज्यों में अंतर्राज्यीय सीमा को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। वहीं इस घटना ने इसे और बढ़ाने का काम किया था। बेलगावी इस विवाद के केंद्र में है क्योंकि महाराष्ट्र दावा करता रहा है कि 1960 के दशक में राज्यों के भाषा-आधारित पुनर्गठन में कन्नड़-बहुल कर्नाटक को ये मराठी-बहुल क्षेत्र गलत तरीके से दिया गया था।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 06, 2022 05:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola