Zahirabad Lok Sabha Election Result 2024 : कांग्रेस उम्मीदवार 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

General Election Result 2024 Vote Counting News : देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराया गया। जनता ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तेलंगाना के जहीराबाद में इस बार त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला देखने को मिला। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार शेटकर 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।

LIVE Zahirabad Aam Chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Zahirabad Aam Chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Zahirabad Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates : तेलंगाना की जहीराबाद लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार शेटकर ने बीजेपी उम्मीदवार बीबी पटिल को 46,188 वोटों से हरा दिया। शेटकर को 5,28,418 और पाटिल 4,82,230 को वोट मिले।

विज्ञापन

कौन-कौन हैं उम्मीदवार

विज्ञापन

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से एक जहीराबाद सीट है। यह सीट भारत राष्ट्र समिति (BRS) का गढ़ मानी जाती है। बीआरएस की ओर से गली अनिल कुमार जहीराबाद से चुनाव मैदान में खड़े थे। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार बीबी पाटिल और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार शेटकर से रहा। बीबी पाटिल वर्तमान में जहीराबाद से सांसद हैं, लेकिन वे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

जहीराबाद में 74.63% हुई वोटिंग

विज्ञापन

तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले गए थे, जहां कुल वोटिंग 65.67 प्रतिशत हुई, जबकि पिछले चुनाव 2019 में 62.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। अगर सिर्फ जहीराबाद सीट की बात करें तो 74.63 फीसदी मत पड़े।

क्या रहे थे जहीराबाद के नतीजे?

विज्ञापन

अगर पिछले तीन लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2009 में कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर जहीराबाद से सांसद बने थे। उन्होंने TRS (अब BRS) के उम्मीदवार सैयद यूसुफ अली को हराया था। इसके बाद 2014-2019 के चुनावों में बीआरएस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। बीआरएस उम्मीदवार के तौर पर बीबी पाटिल इस सीट से दो बार सांसद बने।

जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें

विज्ञापन

साल 2008 में जहीराबाद सीट अस्तित्व में आई थी। इसके तहत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें कामारेड्डी जिले की 4 और मेडक जिले की 3 सीटें शामिल हैं। जहीराबाद में मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख के करीब है, जिनमें 7,60,462 पुरुष वोटर और 7,38,143 महिला वोटर शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ