Woman Killed Husband Burnt Dead Body: पुलिस को एक शख्स की जली हुई लाश मिली थी, जिसे देखकर हत्या करके शव जलाने का अंदाजा पुलिस ने लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पता चला कि गला घोंटकर हत्या की गई। केस सुलझाने के लिए पुलिस ने 4 टीमें बनाईं और 16 पुलिस कर्मियों ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
व्यक्ति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके 2 साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने गुनाह कबूल किया और इस तरह हत्या का सच सामने आया। महिला ने खुद अपनी जुबानी बताया कि उसने पति की हत्या क्यों की और कैसे साजिश रची? आइए पढ़ते हैं चौंकाने वाली मर्डर केस हिस्ट्री कि कैसे साजिश रची गई और हत्या क्यों की गई?
यह भी पढ़ें:हे भगवान! अब अखनूर में आतंकी हमला; Indian Army की एंबुलेस पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें ताजा अपडेट
तेलंगाना का बिजनेसमैन मरने वाला शख्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाला शख्स तेलंगाना का 54 साल का बिजनेसमैन रमेश था। उसकी हत्या उसकी पत्नी निहारिका ने अपने प्रेमी डॉ. निखिल और उसके दोस्त अंकुर राणा के साथ मिलकर की। निहारिका ने रमेश का गला घोंटा और उसके बाद तीनों मिलकर लाश को 840 किलोमीटर दूर कर्नाटक के कोडागु जिले के सनटिकोप्पा में ले गए। यहां तीनों ने एक कॉफी बागान में लाश को जला दिया।
पुलिस ने हत्यारोपियों को CCTV फुटेज से ट्रेस किया, जिसमें एक मर्सिडीज बेंज कर दिखी। इस कार के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह कार रमेश के नाम पर थी। कार चोरी होने की जाचंच करते-करते हुए पुलिस अंकुर तक पहुंची, लेकिन दोनों के बयानों से पुलिस को शक हुआ तो निहारिका कानेक्शन पता चला। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया।
यह भी पढ़ें:तिरुपति के इस्कॉन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस-मंदिर प्रशासन में मचा हड़कंप
इसलिए रची गई हत्या की साजिश
निहारिका ने पुलिस को बताया कि वह तेलंगाना के मोंगीर नगर की निवासी थी। 16 साल की थी, उसके पिता का देहांत हो गया। मां ने सेकेंड मैरिज कर ली। अकेलेपन को सहते-सहतेउ उसने भी जल्दी शादी कर ली, लेकिन रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और उसका तलाक हो गया। निहारिका ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की और कई कंपनियों में सेवाएं दी। हरियाणा में जब उसकी नौकरी थी, तब वह एक घोटाले में फंस गई और गिरफ्तार हो गई।
जेल से छूटने के बाद वह बेंगलुरु आ गई और साल 2018 में बिजनेसमैन रमेश से शादी कर ली, लेकिन दोनों के बीच 8 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। रमेश ने प्रॉपर्टी उसके नाम करने से इनकार कर दिया तो उसने निखिल और अंकुर की मदद से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची, क्योंकि उसके मरते ही प्रॉपर्टी निहारिका को मिल जाती। उसने 1 अक्टूबर को रमेश को हैदराबाद के उप्पल में बुलाया। वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
फिर वह, निखिल और अंकुर उसकी लाश को कोडागु ले गए, जहां कंबल में बांधकर शव को जला दिया। हत्या को छिपाने के लिए निहारिका ने रमेश के लापता होने की FIR लिखवाई। निखिल ने कार चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने इन दोनों कड़ियों को जोड़ा और मर्डर केस सुलझा लिया।
यह भी पढ़ें:शादी के जश्न में मातम पसरा! 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
30 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
34 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
56 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines