शादी के जश्न में मातम पसरा! 5 बारातियों की हादसे में मौत, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Accident in Mandi: शादी समारोह से लौटते समय बाराती हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई और उसमें सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

Car Accident

Mandi Car Accident

विज्ञापन

Mandi Car Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी में बसे गांव वरधाण में भीषण सड़क हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रही मारुति कार सड़क से उतरकर 700 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है। इनमें 4 दोस्त और एक ड्राइवर शामिल है। हादसा शनिवार देररात हुआ, जिसके बारे में रविवार सुबह पता चला, जब लोगों ने शव इधर उधर बिखरे देखें। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को जब्त करके उससे मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान की और उनके परिजनों को हादसे की खबर दी।

यह भी पढ़ें:जंगली भालू के मुंह में फटा बम, तड़प-तड़प कर मौत

विज्ञापन

भेड़ पालक ने पुलिस को दी हादसे की सूचना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भेड़ पालक ने कार को खाई में गिरे देखा और आस-पास लोगों को पड़े देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। टिक्कन पुलिस ने मौके पर आकर लोगों की मदद से घायल युवकों को सड़क पर पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसा देररात हुआ था, इसलिए समय रहते पता नहीं चला और युवकों की जान चली गई। शव बुरी हालत मे थे, जिन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। SP मंडी साक्षी वर्मा भी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं। हादसा मुख्य रूप से पधर उपमंडल के तहत आने वाली सब तहसील टिक्कन के लचकंडी गांव में हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मरने वाले युवक एक ही गांव के रहने वाले

SP मंडी साक्षी वर्मा ने मीडिया को बताया कि मरने वाले युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। उनकी पहचान गांव धमच्याण निवासी गंगा राम (22) पुत्र श्याम सिंह निवासी बजोर, सागर (17) पुत्र राजकुमार घमच्याण, कर्म सिंह (34) पुत्र इंद्र सिंह निवासी घमच्याण, गुलाब सिंह (27) पुत्र सुंदर सिंह, राजेश (25) बुद्धि सिंह के रूप में हुई। पांचों युवक बरोट गांव में शादी समारोह में गए थे, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर शादी वाले परिवार को मिली तो वहां भी मातम पसर गया। तौर पर हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ