घर में अकेला कमाने वाला, उसे बचा लो... तेलंगाना की सुरंग में फंसे मजदूर के परिजनों का छलका दर्द

Telangana Tunnel Rescue Operation News: तेलंगाना के नागरकर्नूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल ढहने से 8 मजदूरों की जान खतरे में है। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी बीच सुरंग में फंसे गुरप्रीत सिंह के परिजनों ने अपनी आपबीती बयां की है।

Telangana Tunnel Collapse Rescue

Telangana Tunnel Rescue Worker Story: तेलंगाना के नागरकर्नूल में हुआ सुरंग हादसा कई दिनों से चर्चा में है। इस हादसे के बाद 8 मजदूरों की जान पर बन आई है। सुरंग में काम करने वाले 8 मजदूर पिछले कई दिनों से फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच एक मजदूर के परिजनों का दर्द छलक पड़ा है। उनका कहना है कि टनल में फंसे गुरप्रीत सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले हैं।

विज्ञापन

परिवार में अकेला कमाने वाला

गुरप्रीत सिंह के चाचा कलवान सिंह का कहना है कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि गुरप्रीत सिंह समेत सभी मजदूरों को बाहर निकाला जाए। गुरप्रीत अपने परिवार का पूरा खर्च चलाता है। हम कल यहां आए, कंपनी हमें अंदर लेकर गई। उन्होंने हमें आश्वासन दिलाया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन

20 साल से कंपनी में कार्यरत

गुरप्रीत सिंह के करीबी कुलदीप सिंह के अनुसार 8 मजदूर सुरंग में फंसे हैं, जिनमें एक पंजाबी भी है। वो मेरा भतीजा है और उसका नाम गुरप्रीत सिंह है। वो पिछले 20 साल से इस कंपनी में काम कर रहा है। उसके परिवार में मां, पत्नी और 2 बेटियां हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार सभी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाल लेगी।

विज्ञापन

2 दिन में पूरा होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

तेलंगाना सरकार में सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी का कहना है कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल अचानक से ढह गई। सुरंग के एक हिस्से में कीचड़ और पानी जमा हो गया। सुरंग में 70 मजदूर काम कर रहे थे। 8 मजदूरों को छोड़कर सभी को बाहर निकाल लिया गया है। 8 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमनें मजदूरों को बाहर निकालने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। अगले 2 दिन में यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ