Telangana Tejeshwar Case: इंदौर के युवक राजा रघुवंशी की हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा का मर्डर करवाया। इस बीच तेलंगाना के कुरनूल से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है। दरअसल, यहां मां-बेटी एक ही शख्स से रिलेशन में थीं, लेकिन बेटी की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से हो गई। शादी के महीनेभर बाद ही पत्नी को पति के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं।
2 हजार से ज्यादा किए कॉल
मृतक तेजेश्वर की पत्नी ऐश्वर्या पर आरोप है कि उसने ही पति का मर्डर करवाने के लिए हर कोशिश की थी। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता एक बैंक कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में थीं। पहले सुजाता फिर ऐश्वर्या के बैंक कर्मचारी से संबंध रहे। कॉल रिकॉर्ड से ये भी पता चला है कि ऐश्वर्या ने तेजेश्वर को 2000 से कॉल किए थे।
5 बार बच निकला था तेजेश्वर
इसी के साथ इस मामले में कई और खुलासे हुए हैं। पता चला है कि ऐश्वर्या ने तेजेश्वर को मारने के लिए एक महीने में एक-दो नहीं बल्कि 6 बार कोशिश की थी, लेकिन 5 बार उसकी किस्मत अच्छी रही और तेजेश्वर बच निकला। ऐश्वर्या ने अपने पति की बाइक में GPS ट्रैकर भी लगा रखा था। उस ट्रैकर के आधार पर उसने सुपारी गिरोह को अपने पति की लोकेशन की जानकारी दे दी थी।
2 लाख रुपये की दी गई सुपारी
ये भी सामने आया है कि बैंक कर्मचारी अभी फरार है। उसने सुपारी लेकर हत्यारे रखे थे। हत्यारों ने जमीन का सर्वेक्षण करने के बहाने तेजेश्वर को बुलाया था और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी, फिर उसके शव को पन्यम नदी में फेंक दिया। पता चला है कि हत्यारों को 2 लाख रुपये भी दिए गए।
ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कौन है 9वां आरोपी? शिलांग पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा
इस तरह बढ़ा पुलिस का शक
तेजेश्वर के परिवारजनों ने गडवाल टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि तेजेश्वर लापता है। जब पुलिस जांच के लिए तेजेश्वर के घर गई तो ऐश्वर्या ने सही जानकारी नहीं दी, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया था।
एक बार शादी कैंसल कर चुका था परिवार
पुलिस को ये भी पता चला है कि ऐश्वर्या शादी से कुछ दिन पहले ही बिना बताए घर से चली गई थी। इस तरह अचानक गायब हो जाने के बाद तेजेश्वर के परिवार ने शादी कैंसल कर दी थी, लेकिन ऐश्वर्या अचानक वापस आई और उसने कहा कि इस तरह चले जाने पर उसे बुरा लग रहा है। वह शादी के लिए पैसे का इंतजाम करने अपने रिश्तेदारों के लिए यहां चली गई थी।
तेजेश्वर ने उसकी इस बात पर यकीन भी कर लिया था। हालांकि उसका परिवार इस शादी से राजी नहीं था। शादी के कुछ ही दिन बाद तेजेश्वर और ऐश्वर्या दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। तेजेश्वर भी ऐश्वर्या के लगातार फोन पर बात करने से नाखुश था। आखिरकार इस कहानी का अंजाम तेजेश्वर के मर्डर से हुआ और अब पुलिस उसकी पत्नी से सच निकलवाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: सोनम को समलैंगिक कहने पर क्या बोला भाई गोविंद? कर दी जल्दी सजा देने की मांग
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines