हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Telangana Secretariat Fire: तेलंगाना के निर्माणाधीन सचिवालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन

Telangana Secretariat Fire: हैदराबाद में निर्माणाधीन सचिवालय भवन में शुक्रवार तड़के आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हैदराबाद पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लकड़ी का काम करते वक्त लगी। ग्राउंड फ्लोर पर भारी मात्रा में रखे गए प्लास्टिक के सामानों में आग लगी जिसने थोड़ी देर में भीषण रूप ले लिया। छत से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

और पढ़िए – केरल में दर्दनाक हादसा, गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था शख्स, जलकर मौत

विज्ञापन

और पढ़िए – बेगूसराय में मुखिया की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे शॉर्प शूटर्स, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ियों ने आपात स्थिति पर तुरंत एक्शन लिया जिसके बाद आग को फैलने से रोका जा सका।

विज्ञापन

आग लगने के सटीक कारणों के संबंध में फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। पुलिस का मानना ​​है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लकड़ी का काम करने के दौरान लगी। बता दें कि मुख्यमंत्री KCR ने 17 जनवरी को नए सचिवालय के उद्घाटन की बात कही थी लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola