Nizamabad News: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद चालक पर गाज गिरी है। उसे 12 नवंबर को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) में कार्यरत एक चालक बस चलाते समय एक यात्री का बैग खोलकर सोना चुराते पकड़ा गया था। पीछे की सीट पर बैठे यात्री ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विभाग ने आरोपी चालक के खिलाफ एक्शन ले लिया है। TGSRTC अधिकारियों की ओर से वारदात की पुष्टि की गई है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि चालक यात्री के बैग से सोने के जेवर निकालने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें:कैंसर पीड़िता को अस्पताल लाया था बेटा, अचानक डॉक्टर पर आया गुस्सा; 7 बार मारा चाकू… जानें वजह
अधिकारियों के अनुसार उसकी करतूतों का वीडियो सामने आने के बाद उसे सेवामुक्त किया गया है। रोडवेज के निर्धारित नियमों के मुताबिक अगर किसी यात्री का सामान बस में छूट जाता है तो उसे ड्राइवर या कंडक्टर को विभाग के पास जमा करवाना होता है। उसे बस डिपो में जमा करवाने के बाद संबंधित यात्री से संपर्क करने का प्रयास करना होता है। पुलिस विभाग में दर्ज शिकायत के मुताबिक यात्री वारंगल से निजामाबाद के लिए बस में सवार हुआ था। जब यात्रियों ने वीडियो बनाकर चालक को रंगेहाथ पकड़ा तो उसने सोने का जेवर नीचे गिरने की बात कही थी। इसके बाद जब दबाव बढ़ा तो आरोपी ने सोना चुराने की बात स्वीकार कर ली।
चलती बस से 8 लाख के गहने चोरी
उत्तराखंड में भी चलती बस में चोरी का मामला सामने आया था। काशीपुर से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस में एक महिला सिपाही के 8 लाख के जेवर चोरी हो गए थे। महिला सिपाही शहर थाने में नियुक्त है। महिला सिपाही ने बताया कि वह फैमिली क्वार्टर में रहती है। 3 नवंबर को अपनी बहन के साथ काशीपुर से हल्द्वानी के लिए बस में सवार हुई थी। उसके पास ट्रॉली बैग था। जिसमें करीब 8 लाख रुपये के गहने थे। सुबह करीब 11 बजे बस हल्द्वानी पहुंची थी। जब घर जाकर अपना बैग खोला तो सभी गहने गायब मिले थे। ट्रॉली बैग में चेन के पास कट लगा था। सफर के दौरान रामनगर से आगे चोरी होने की आशंका महिला सिपाही ने जताई थी।
यह भी पढ़ें:Mahakumbh के करोड़ों श्रद्धालुओं को तोहफा, एक क्लिक पर मिलेगी हर सुविधा
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
3 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
6 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines