Telangana Politics: YSRTP चीफ वाईएस शर्मिला को पुलिस ने किया डिटेन, KCR सरकार के खिलाफ कर रही थीं प्रदर्शन

Telangana Politics, YSRTP, YS sharmila, telangana news

Telangana Politics: तेलंगाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, वाईएस शर्मिला को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वाईएस शर्मिला को विरोध प्रदर्शन करते देखा जा सकता है।इस दौरान हल्के नीले रंग की साड़ी पहने वाईएस शर्मिला को महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक सफेद वाहन में ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वाईएस शर्मिला के समर्थक केसीआर डाउन-डाउन के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के CM की बहन हैं शर्मिला

बता दें कि YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। वाईएस शर्मिला ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में अनियमितताओं को उजागर करने के लिए जंतर मंतर से संसद तक ‘शांतिपूर्ण मार्च’ आयोजित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

बता दें कि कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है, जो तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले में गोदावरी नदी पर बना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ