तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसों में 13 लोगों की मौत और 26 घायल, मृतकों में सब इंस्पेक्टर शामिल

तेलंगाना में गणेश उत्सव के दौरान करीब 4 लाख प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं, जिनके विसर्जन के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में सब इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की जान चली गई. वहीं करीब 26 लोग हादसों में घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया हैण्

ganesh visarjan | telangana | ganesh utsav

तेलंगाना में बीती रात करीब 4 लाख गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की गईं. (Credit- AI)

विज्ञापन

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. तेलंगाना के DGP सीवी आनंद ने मौतों की जानकारी दी और बताया कि हादसे कब-कब और कहां-कहां हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन तेलंगाना में आधिकारिक तौर पर करीब 1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन बीती रात किया गया और इन्हीं कार्यक्रमों के दौरान हादसे हुए.

गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DGP सीवी आनंद ने बताया कि अगर घरों, कम्युनिटी और अपार्टमेंट में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भी काउंट करें तो प्रदेशभर में करीब 4 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं, जिनका विसर्जन बीती रात धूमधाम से किया गया. सरकार को आदेश पर गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे. लेकिन कड़ी सुरक्षा के बावजूद विसर्जन के दौरान हादसे हुए, जिनमें 13 लोगों की जान चली गई और 25 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisment

विसर्जन करते समय डूबने से गई 6 छात्रों की जान

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पेद्दाकंजेरला गांव में गणेश विसर्जन झील में गिरने से 6 छात्र डूब गए थे, जिनके शव बरामद हुए थे. सभी 6 मृतक शिरीषा चैरिटेबल ट्रस्ट के स्टूडेंट थे. इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया था. वहीं गणेश विसर्जन की ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक नदी में गिर गया, पर बचा लिया गया.

मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल में करंट से 4 की मौत

बता दें कि आज सुबह करीब 5 बजे मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल में करंट से 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनकी हालत नाजुक थी और एक को जिला अस्पताल में रेफर किया गया था. हादसा बिजली का तार टूटने और उसके मंच पर गिरने से हुआ था. तार से मंच में करंट फैला और सो रहे 7 लोग इसकी चपेट में आ गए. इससे पहले मुंबई में लालबागचा राजा के गणेश पंडाल में करंट फैलने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ