Telangana Election 2023 Election Commission big blow to BRS government: चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को चालू रखने की इजाजत वापस ले ली है। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद मुहैया देने का ऐलान किया था। चुनाव आयोग ने कहा है कि जब तक राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी तब तक योजना के तहत किसी प्रकार की वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी। तेलंगाना सरकार के सिंचाई, विपणन और विधायी मामलों के मंत्री टी हरीश राव रायथु बंधु योजना ने लोगों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। टी हरीश राव ने कहा था कि 28 नवंबर को लोगों के खातों में पैसा स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने दी थी योजना को मंजूरी
चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव से पहले रायथु बंधु योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति रद्द कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि इस योजना के तहत तब तक कोई भी मदद नहीं दी जाएगी। जब तक कि तेलंगाना राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू रहती है। इससे पहले, चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कुछ आधारों पर राज्य सरकार द्वारा रबी किस्त के वितरण को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, इस शर्त पर मंजूरी दी गई थी कि राज्य सरकार योचना का प्रचार नहीं करेगी। लेकिन राज्य के वित्त मंत्री ने शर्त का उल्लंघन करते हुए वित्तीय राहत के वितरण की घोषणा की।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Watch Video: बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को सुनाया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर लिखा गाना
30 नवंबर को होगी तेलंगाना में वोटिंग
बता दें कि इस साल के अंत में पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अत बक चार राज्य मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव हो चुके हैं। वहीं, 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव होना बाकी है। चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है। ऐसे में कोई भी पार्टी या प्रत्याशी किसी भी तरह की योजना का उद्घाटन, शिलान्यास और ऐलान नहीं कर सकता है। अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद का नाम बदलने पर फिर हुई बात; योगी आदित्यनाथ बोले-सत्ता बदलने के 30 मिनट में होगा भाग्यनगर
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
22 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines