Telangana Dog Attack: तेलंगाना के खम्मम जिले में सड़क पर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत हो गई। तेलंगाना में एक महीने के अंदर बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले की ये दूसरी घटना है।
बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना खम्मम जिले के रघुनाथपलेम मंडल की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुतानी थांडा का पांच साल के बच्चा बनोठ भरत सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के दौरान बच्चे का काफी मात्रा में खून बह गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पिछले महीने 4 साल के बच्चे की हुई थी मौत
पिछले महीने हैदराबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक 4 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। एक दिन बाद इसी तरह की एक घटना में शहर में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
दोनों बच्चों पर हमले के मद्देनजर हैदराबाद नगर निकाय ने 24 घंटे के भीतर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक में तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव, अरविंद कुमार, आईएएस ने अधिकारियों को आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान देने और जीएचएमसी और अन्य नगर पालिकाओं की सीमा में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया था।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
43 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines