KT Rama Rao Harish Rao Under House Arrest: तेलंगाना में BRS नेता केटी रामा राव समेत 6 नेताओं को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया है। पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। उनके साथ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता हरीश राव और RS प्रवीण कुमार भी नजरबंद हैं। साथ ही केटीआर के घर के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। BRS ने पी कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। तेलंगाना के हुजूराबाद से विधायक रेड्डी पर जगतियाल सीट से कांग्रेस विधायक संजय कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। BRS नेताओं ने कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की थी।
पी कौशिक रेड्डी क्यों हुए थे गिरफ्तार?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जनवरी को करीमनगर में जिला समीक्षा समिति की बैठक थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक संजय कुमार और BRS विधायक कौशिक रेड्डी के बीच किसी बात को लेकर गहमागहमी हो गई। इस दौरान कौशिक ने संजय को अपशब्द कहे। कौशिक ने संजय से दुर्व्यवहार भी किया। किसी तरह लोगों ने दोनों को शांत कराया।
संजय ने पुलिस को शिकायत देकर कौशिक रेड्डी के खिलाफ 3 केस दर्ज कराए। इन केसों पर एक्शन लेकर ही सोमवार को पुलिस ने कौशिक रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने कौशिक रेड्डी पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौज करने और हमला करके शारीरिक आघात पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:नीतीश कुमार के साथ गजब ‘खेला’; बिहार CM को दही-चूरा खिलाने के लिए बुलाकर चिराग पासवान ‘गायब’
KT रामा राव पर भ्रष्टाचार को आरोप
बता दें कि KT राम राव फार्मूला वन ई कार रेस के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच के दायरे में हैं। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने मंगलवार 14 जनवरी को फॉर्मूला ई रेस मामले में KTR द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। गत 9 जनवरी को उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन दिग्गज नेता ने आरोपों को तुच्छ और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया।
पूर्व मंत्री और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के पुत्र KTR ने दावा किया कि ACB अधिकारियों के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनसे 7 घंटे तक एक ही तरह के सवाल पूछे। उनसे कहा कि जब कोई मामला ही नहीं है तो आप कोई मामला नहीं बना सकते। वे लगभग 80 बार एक ही सवाल बार-बार पूछते रहे, लेकिन उनके लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई मामला ही नहीं है। KTR ने इस मामले को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी की लड़ाई का नतीजा बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने का आरोप भी लगाया है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; CM आतिशी से विवाद का कनेक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
49 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines