Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar: तेलंगाना भाजपा चीफ बंदी संजय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। बंदी संजय कुमार ने कहा कि ‘कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM आतंकी संगठन हमास का समर्थन करती है। तेलंगाना के करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार ने मंगलवार को ये आरोप लगाया।
बंदी संजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर आतंकवाद और आतंकी संगठन हमास आतंकवादियों का समर्थन करती है। बता दें कि फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार को दक्षिणी इज़राइल में ताबड़तोड़ रॉकेट लॉन्चर दागे। हमास के हमले में इजराइल के सैनिकों समेत अब तक 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 2000 से अधिक घायल हुए हैं।
संजय बोले- मजलिस और कांग्रेस हमेशा PFI, हमास आतंकियों, रोहिंग्याओं के पक्ष में रहीं हैं
तेलंगाना भाजपा चीफ ने कहा कि हमास का समर्थन करके कांग्रेस और AIMIM दोनों आतंकवाद का समर्थन करते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि भारत को यूपीए शासन के तहत सबसे खराब आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मजिलिस और कांग्रेस हमेशा पीएफआई, हमास आतंकवादियों, रोहिंग्याओं के पक्ष में रहीं हैं।
बंदी संजय ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत के लिए श्री राम रक्षा है। वहीं, संजय के बयान का समर्थन करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी कांग्रेस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया।
पत्रकारों से बातचीत में कर्नाटक के पूर्व CM बसवाराज बोम्मई ने कहा कि पिछले कई सालों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच टशन देखने को मिलती रही है। अब आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर शनिवार को हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमास आतंकवादी हैं और कांग्रेस इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। यह ऐसा है जैसे कांग्रेस ने फिलिस्तीन में आतंकवादियों को अपना समर्थन दिया है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines