Telangana Assembly Election Bharatiya Janata Party releases list of 35 candidates: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में हुजूरनगर से एकमात्र महिला उम्मीदवार चल्ला श्रीलता रेड्डी का नाम शामिल है, जो बीआरएस से शनमपुदी सैदिरेड्डी के खिलाफ मैदान में हैं। जातिवार आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा की तीसरी सूची में तीन एसटी उम्मीदवार और चार एससी उम्मीदवार भी शामिल हैं। भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूसा राजू को मुर्शिदाबाद सीट से टिकट दिया है। वहीं, जुबली हिल्स से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कांग्रेस उम्मीदवार अजहरुद्दीन के सामने भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को उतारा है।
भाजपा ने अपनी तीसरी सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दूसरे दिन जारी की। बुधवार की रात पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे।
तीसरी सूची में ये बड़े चेहरे
भाजपा की तरफ से जिन बड़े चेहरों को मौका दिया गया है, उनमें लाल बहादुर नगर से सामा रंगा रेड्डी, मेडक से पंजा विजय कुमार, मुशीराबाद से पूसा रेड्डी, सनथनगर से मारी शशिधर रेड्डी, हुजूरनगर से चल्ला श्रीलता रेड्डी, जुबली हिल्स से दीपक रेड्डी का नाम शामिल है।
पवन कल्याण से गठबंधन की हुई पुष्टि
भाजपा की एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना से गठबंधन की बात कर रही है। तीसरी सूची की विशेषता है कि कुकटपल्ली और सेरिलिंगमपल्ली, खम्मम विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ये सीटें पवन कल्याण मांग रहे हैं। उनकी भाजपा से गठबंधन की बात चल रही है।
देखिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
Telangana Assembly elections 2023
अब तक 88 उम्मीदवारों का ऐलान
भाजपा ने 119 सीटों वाले तेलंगाना में अब तक 88 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है। इससे पहले दूसरी सूची में एक और पहली सूची में 52 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद संजय बंदी को करीमनगर सीट से टिकट दिया गया है। तेलंगाना में भाजपा, बीआरएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 30 नवंबर को वोटिंग होगी। तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें: इलेक्टोरल ब्रॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, ECI से दो हफ्ते में मांगा गुमनाम फंडिंग का डेटा
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines