Telangana Election: राहुल गांधी ने केसीआर पर साधा निशाना, बोले- आपके पास ये अहम मंत्रालय क्यों?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023
विज्ञापन

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस और भाजपा का विशेष फोकस दक्षिणी राज्य पर है. इस बार कांग्रेस ने पांच राज्यों में से तेलंगाना को अपना चुनावी केंद्र बनाया है. कर्नाटक में हार के बाद बीजेपी इस राज्य में जीत दर्ज करना चाहती है. एक दशक से तेलंगाना में काबिज केसीआर ने एक बार फिर वापसी के लिए अपने पुराने विधायकों पर ही विश्वास जताया है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केसीआर पर जमकर निशाना साधा है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केसीआर के परिवार के हाथ में सबसे पैसे बनाने वाली मिनिस्ट्री है. सबसे ज्यादा पैसा जमीन, शराब और खनन से बनाया जाता है और केसीआर के परिवार के हाथ में ये तीनों मंत्रालय हैं. अगर आप भ्रष्ट नहीं होते तो आपके परिवार के हाथ में ये तीनों मंत्रालय नहीं होते.

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

तेलंगाना में 30 नवंबर को पड़ेंगे वोट

विज्ञापन

आपको बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं और इस वक्त यहां भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है. बीआरएस की तरफ से केसीआर मुख्यमंत्री हैं. केसीआर फिर वापसी के लिए अपनी जनकल्याण योजनाओं के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले जनता से कई बड़े वादे किए हैं. भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ