Mann Ki Baat सुन सांसद रवि किशन ने PM मोदी के लिए कही ऐसी बात, सुनकर कहेंगे- दिल छू लिया

MP Ravi Kishan

MP Ravi Kishan

विज्ञापन

अजीत सिंह, गोरखपुर

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को 107वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी। सासंद रवि किशन ने खुद गिरधारगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठकर PM मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं मन की बात सुनने के बाद सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री आज से पहले न कोई हुआ और न ही आगे होगा।

विज्ञापन

मन की बात को सकारात्मक और मार्गदर्शक बताया

सांसद रवि किशन ने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी कार्यशैली के लिए लोकप्रिय हैं। ऐसा प्रधानमंत्री पहले न कोई हुआ, न आगे होगा। आज देशवासी उनके मन की बात सुन रहे हैं और सिर्फ सुन ही नहीं रहे हैं, उसे आत्मसात भी कर रहे हैं। आमजन पर इसका काफी सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। नि:संदेह प्रधानमंत्री मोदी हम सभी के अभिभावक और मार्गदर्शक हैं। एक ऐसा प्रतिभाशाली और आध्यात्मिक, दूरदर्शिता वाला मार्गदर्शक पाकर देशवासियों का जीवन सफल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह देश ही परिवार है और यहां की जनता उस परिवार के सदस्य है। उनके मन की बात कार्यक्रम सिर्फ देश में ही विदेशों में भी सुनी जा रही है और लोग इस पर अमल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सांसद ने मोदी-योगी राज के विकास कार्य गिनवाए

सांसद रवि किशन ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। जनता की सेवा सर्वोपरि रखती है। प्रधामंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरे देश और प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। चारों ओर सड़कों का जाल बिछ चुका है। रेलमार्ग, वायुमार्ग सहित यातायात के साधनों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गौरतबल है कि आज मन की बात कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले और उसमें शहीद हुए जवानों को याद किया।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ