Telangana Assembly Election 2023 : दक्षिणी राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सिर्फ 2 दिन बचे हैं. इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दांव से जनता से लुभाने रही हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव और हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। अगर तेलंगाना चुनाव पर नजर डालें तो यहां भाजपा गेंम चेंजर की भूमिका में नजर आ रही है। किंग मेकर बनने पर पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने BRS पर जमकर साधा निशाना, KCR पर लगाया तुष्टिकरण करने का आरोप
कर्नाटक में हार के बाद भाजपा दक्षिणी राज्य तेलंगाना में अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी की वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 6.98 थी, लेकिन इसके एक साल बाद ही लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा ने 19.65 फीसदी वोटों के साथ राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की और राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
इन सीटों पर विशेष फोकस
तेलंगाना की कई सीटों पर भाजपा अहम भूमिका निभा सकती है. हैदराबाद के साथ निर्मल, करीमनगर, आदिलाबाद, हुजुराबाद और निजामाबाद जैसे इलाकों की सीटों पर पार्टी की पैनी नजर है, क्योंकि भाजपा के 4 सांसदों में से 3 सांसद नार्थ तेलंगाना से आते हैं और तीनों विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने करीमनगर के सांसद बंदी संजय को करीमनगर सीट से, निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद को कोलुतरा से और आदिलाबाद के सोयम बापू राव को निजामाबाद से टिकट दिया है. इन सीटों पर भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है.
यह भी पढ़ें : तेलंगाना की रैली में बोले पीएम मोदी- राहुल गांधी को अमेठी छोड़ केरल तो KCR को भी पड़ा भागना
यहां भी जीत दर्ज कर सकती है पार्टी
पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ टी राजा सिंह ही जीत हासिल करने में सफल रहे थे. बीजेपी के इकलौते विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर हैदराबाद की गोशामहल से उतरे हैं. इटाला राजेंद्र की हुजूराबाद में काफी अच्छी स्थिति है और इस चुनाव में केसीआर के खिलाफ गजवेल से चुनाव लड़ रहे हैं. अगर भाजपा तेलंगाना चुनाव में किंग मेकर बनने में सफलता हासिल कर लेती है तो उसे सरकार में जगह मिल जाएगी। इसका सीधा फायदा बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में मिल सकता है। हालांकि, अब 30 नवंबर को जनता तय करेगी कि तेलंगाना में किसकी सरकार बननी है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
29 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
48 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines