Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी पार्टी को बहुमत मिलने के बावजूद विपक्ष के सरकार बनाने की अटकलें तेज हो रही हैं। ऐसे में सभी की नजरें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हैं। नीतीश कुमार को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है। दावा किया जा रहा है कि बड़ा ऑफर मिलने पर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
तेजस्वी के साथ दिल्ली पहुंचे नीतीश
इन्हीं खबरों के बीच आज एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक है। संयोगवश नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव साथ में दिल्ली आए हैं। दोनों नेता एक ही प्लेन में बैठकर दिल्ली पहुंचे। ऐसे में क्या तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पाला बदलने के लिए मना लिया है? ये सवाल सभी के मन में गोते लगा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।
तेजस्वी यादव का बयान
नीतीश कुमार के साथ प्लेन में हुई बातचीत पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने मीडिया को बड़ा बयान दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद जब तेजस्वी से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार पार्टी बदलेंगे? प्लेन में दोनों की क्या बातचीत हुई? इसपर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘धैर्य रखिए और देखते जाइए आगे क्या-क्या होता है?’
इंडिया गठबंधन की होगी मीटिंग
बता दें कि इंडिया और एनडीए गठबंधन की बैठक जल्द हो सकती है। एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू समेत सभी सहयोगी दल दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की भी बैठक होगी। इसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines