कई बार लोग ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर तरह-तरह की शिकायतें करते हैं। जिम्मेदार IRCTC की तरफ से इस पर जवाब भी दिया जाता है। कई बार कार्रवाई भी होती है। हाल ही में एक राज्यसभा सांसद की पत्नी ने तेजस ट्रेन में सफर के दौरान खराब खाने की शिकायत की तो IRCTC ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि और किसी यात्री ने खराब खाने की शिकायत नहीं की है।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि तेजस एक्सप्रेस में मिला खाना बेहद घटिया था। रोटी पापड़ जैसी सख्त, पनीर बासी और दाल की जगह सिर्फ पानी परोसा गया। क्या यही है रेलवे की “वर्ल्ड क्लास” सेवा? यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ बंद हो! अश्विनी वैष्णव जी कृपया संज्ञान लें।
अनीता सिंह की शिकायत पर IRCTC का जवाब
अनीता सिंह की इस शिकायत पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि, महोदया, आपके द्वारा 11/07/25 को नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में खानपान संबंधी फीडबैक के संदर्भ में अवगत कराना है कि भोजन की गुणवत्ता की जांच परोसने से पूर्व की जाती है और उक्त कोच से किसी और यात्री की इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, अपितु खानपान की सामान्यतः सराहना ही की गई है।
IRCTC ने आगे लिखा कि ट्रेन में उपलब्ध खानपान टीम द्वारा आपको अटेंड करके रिप्लेसमेंट मील भी ऑफर किया गया था। तथापि, आपके फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए और गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने हेतु एक उच्च अधिकारी को सभी मानकों के अनुपालन के लिए नामित किया गया है, तदनुसार उचित दिशानिर्देश सुनिश्चित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : बजरंग दल ने खान सर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, महाराजा हरि सिंह पर दिया विवादित बयान
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किराया वर्ल्ड क्लास लिया जाएगा, सुविधा के लिए खुद व्यवस्था करनी होती है। एक ने लिखा कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, रेलवे के खाने की हालत खराब होती जा रही है। जिस हिसाब से दाम लिए जाते हैं, उस हिसाब का खाना नहीं मिलता है। एक ने लिखा कि ट्रेन का खाना 5 स्टार होटल जैसा तो नहीं हो पाएगा, ऐसे में कोशिश करें कि अपना खाना खुद लेकर चलें।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines