नई दिल्ली: स्पाइसजेट (SpiceJet) की उड़ानों में एक के बाद एक चल रहा तकनीकी खामियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी कंपनी एक उड़ान को हवा से ही वापिस लौटना पड़ा है।
डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, “एसजी-8363, जो गुरुवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से महाराष्ट्र के नासिक के लिए उड़ान भरी थी, एक ‘ऑटोपायलट’ खामी के कारण वापिस लौट आई।” अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित उतर गया।
अभी पढ़ें – अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जानकारी देने वाले को मिलेगा ₹25 लाख का इनाम, NIA ने की घोषणा
डीजीसीए के अधिकारी ने कहा, “स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) गुरुवार को ऑटोपायलट में खराबी के कारण एयर टर्नबैक हुआ।”
अभी पढ़ें – पाकिस्तानी पीएम बोले- बाढ़ पर संवेदना दिखाने के लिए मोदी का धन्यवाद
ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्यह्रास के बीच वित्तीय उथल-पुथल का सामना करते हुए, स्पाइसजेट की उड़ानों को इससे पहले भी ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
27 जुलाई को, विमानन सुरक्षा नियामक ने भी एयरलाइन को आठ सप्ताह के लिए अपनी अधिकतम 50 प्रतिशत उड़ानें संचालित करने का आदेश दिया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
46 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines