TDP Chandrababu Naidu on Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने सभी को शॉक कर दिया है। बीते दिन सुबह से वोटों की गिनती शुरू हुई और शाम तक कशमकश की स्थिति बनी रही। आखिर में बेशक बहुमत एनडीए के हाथ लगा मगर इंडिया गठबंधन ने भी कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
एनडीए को मिली 292 सीटें
18वें लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को कुल 292 सीटें मिलीं हैं। बीजेपी 240 सीटों के साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो वहीं एनडीए के सहयोगी दलों में टीडीपी ने 16 और जेडीयू ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली का रुख कर लिया है। वो जल्द ही एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू एनडीए को समर्थन देने की बजाए कुछ मांग रख सकते हैं।
स्पेशल स्टेटस की मांग
चुनावी नतीजों से पहले 2 जून को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी का स्टेटस हैदराबाद से छीन लिया गया। अब हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी है और आंध्र प्रदेश का उसपर कोई हक नहीं बचा। रिपोर्ट्स की मानें तो एनडीए की बैठक में चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेटस देने की मांग कर सकते हैं। साथ ही राज्य के लिए राजधानी बनाने में केंद्र सरकार का सहयोग मांग सकते हैं।
बेटे के लिए बेहतर फ्यूचर
टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू अपने बेटे के लिए बेहतर राजनीतिक करियर की मांग कर सकते हैं। दरअसल चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश गुंटूर जिले से पहली बार विधायकी का चुनाव जीते हैं। 2019 में उन्हें शिकस्त हाथ लगी थी। मगर बीते दिन आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में लोकेश को जीत मिली। ऐसे में मुमकिन है कि चंद्रबाबू नायडू बेटे के लिए कोई बड़ी मांग रख सकते है।
लोकसभा स्पीकर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनडीए को समर्थन देने के बदले चंद्रबाबू नायडू लोकसभा स्पीकर बनने की मांग रख सकते हैं। बता दें कि लोकसभा स्पीकर हमेशा सत्तापक्ष का होता है। वहीं स्पीकर के पास सदन में कई पावर्स मौजूद रहती हैं। इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू चार बड़े पदों की मांग भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines