महाराष्ट्र के बहुचर्चित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी के नासिक धर्मांतरण केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। केस की मास्टरमाइंड कंपनी की HR हेड निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। निदा ने अपने वकील के जरिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। वहीं निदा के वकील ने बताया है कि वह फरार नहीं हुई है, बल्कि वह प्रेग्नेंट हैं और परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं। निदा खान पर कंपनी कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।

TCS नासिक धर्मांतरण केस में कंपनी का बड़ा फैसला, सभी 150 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा

---विज्ञापन---

मामले में 9 FIR और 7 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि मामले में पहले से 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 7 आरोपी गिरफ्तार हैं। इनमें 6 पुरुष और एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर शामिल है। निदा पर कंपनी के हिंदू कर्मचारियों को लालच, धमकी और दबाव डालकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। निदा खान को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) तलाश रही है, ताकि निदा को गिरफ्तार किया जा सके।

---विज्ञापन---

क्या कहती है नासिक पुलिस और कंपनी?

बता दें कि मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार, सभी शिकायतों की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में विदेश फंडिंग और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। वहीं निदा खान को कंपनी के HR डिपार्टमेंट का एग्जीक्यूटिव मैनेजर बताया गया है, लेकिन कंपनी ने इससे इनकार किया है। कंपनी के अनुसार निदा नासिक स्थित BPO यूनिट में टेलीकॉलर थी।

---विज्ञापन---

नासिक से सनसनीखेज खुलासा: ट्रक ड्राइवरों को लूटने निकलीं ‘लेडी डॉन’, पुलिस के हत्थे चढ़ीं दो युवतियां

---विज्ञापन---

पीड़ितों ने शिकायतों में क्या आरोप लगाए?

बता दें कि पुलिस को दी शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि ऑफिस में इस्लाम धर्म कबूलने का मानसिक दबाव बनाया गया था। कर्मचारियों को इस्लाम धर्म के तौर-तरीके अपनाने को मजबूर किया गया था। नमाज पढ़ने, खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए कहा गया। आरोपी एक ग्रुप बनाकर दबाव डालते थे। व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जरूरतमंद कर्मचारियों को सेलेक्ट किया गया, जो अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत होती थी।

---विज्ञापन---