'मलेरिया-डेंगू की तरह है सनातन धर्म' तमिलनाडु के मंत्री यह कह बैठे, भाजपा ने पूछा- क्या INDIA में इस पर सहमति बनी थी
Edited By jp Yadav

Udhayanidhi Stalin
Edited By jp Yadav

Udhayanidhi Stalin
Udhayanidhi Stalin Objectionable statement regarding Sanatan Dharma: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य के मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समातन धर्म दरअसल, डेंगू और मलेरिया के समान है।
इससे पहले पिछले सप्ताह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के करीबी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा बताया था। इसके बाद तमिलनाडु के बेटे का ताजा बयान चर्चा में है। उधर, उदयनिधि के इस बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पूछा है- क्या मुंबई में हुई INDIA गठबंधन में इस पर सहमति बनी थी?
तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर यह आपत्तिजन बयान शनिवार को सनातन उन्मूलन सम्मेलन में दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दरअसल सामाजिक न्याय और समानता के विरुद्ध है।
वह यहीं पर नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा कि हम डेंगू और मच्छर के साथ मलेरिया और कोरोना का विरोध नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है और उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हमें डेंगू और मलेरिया की तरह ही समानत धर्म को भी मिटाना है।
वहीं, उदयनिधि के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने यह आपत्तिजनक बयान देकर देश की 80 प्रतिशत जनसंख्या के नरसंहार का आह्वान किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: