Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मचने से 40 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. करूर में हुई दुर्घटना को लेकर अब विपक्ष सत्ता पक्ष पर हावी होता नजर आ रहा है. घटना के बाद से ही लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
इस घटना के बाद आज एनडीए-भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उस अस्पताल पहुंचे जहां 27 सितंबर की भगदड़ में घायल हुए लोग भर्ती हैं. डेलिगेशन ने वहां भर्ती मरीजों से बात की.
विजय को इतने लोगोंको आमंत्रित नहीं करना चाहिए- हेमा मालिनी
करूर हादसे को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, यह बहुत ही भयानक और बड़ी भगदड़ है. राजनीति के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था…प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे. लोगों को भी इस पर बहुत बुरा लग रहा है. मैंने उस जगह जाकर देखा जहां भगदड़ हुई थी. ऐसी स्थिति देखकर बहुत दुख हुआ…इस सब के लिए कौन जिम्मेदार है, हम जानना चाहते हैं. विजय को यह देखना चाहिए था कि अगर वह इतने लोकप्रिय हैं, तो उन्हें इतने लोगों को आमंत्रित नहीं करना चाहिए.’
सब कुछ कानून के खिलाफ हुआ- वकील मणिकंदन
वहीं, दूसरी ओर टीवीके के वकील, एडवोकेट मणिकंदन का भी बयान आया है. उन्होंने कहा, ‘तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें करूर जिला सचिव और दो अन्य लोग भी शामिल हैं. टीवीके की ओर से, हमने कहा है कि उनसे कानून के अनुसार अनुमति मांगी गई थी और बैठक कानून के अनुसार आयोजित की गई थी. सब कुछ कानून के खिलाफ हुआ. पुलिस सभा के लिए पर्याप्त पुलिसफोर्स उपलब्ध कराने में विफल रही. हमने 10,000 लोगों के लिए अपना पत्र दिया था… पुलिस की सलाह से एक बैठक रद्द कर दी गई थी… वे हमारे लिए सलाह दे सकते थे कि भीड़ बढ़ेगी और उसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता.
न्यायाधीश ने कहा है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जमानत याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार होगी. न्यायाधीश ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की है.
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु भगदड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने पर बीजेपी और टीवीके के 3 लोग गिरफ्तार
आम नागरिकों की जान गई है, कौन जिम्मेदार है- अनुराग ठाकुर
करूर हादसे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘कौन जिम्मेदार है? इसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश को इस मामले की जांच करनी चाहिए और सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.’
उन्होंने आगे कहा, हालांकि आसपास के इलाकों में 3-4 अस्पताल थे, लेकिन घायलों को वहां नहीं ले जाया गया. उन्हें यहां लाया गया और इसमें काफी समय लगा. इसके बाद हम जिला अधिकारियों से मिलेंगे, हमने उनसे पूछने के लिए सवालों की एक सूची तैयार की है.
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
19 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
27 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines