हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

तमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, सीएम विजय ने दर्ज मामले वापस लेने के दिए आदेश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने NEET के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल करीब 1,800 लोगों के खिलाफ दर्ज 65 आपराधिक मामलों को शनिवार को वापस लेने का आदेश दिया.

विज्ञापन
CM विजय ने NEET के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल करीब 1,800 लोगों के खिलाफ दर्ज 65 आपराधिक मामलों को शनिवार को वापस लेने का आदेश दिया. (Photo: File)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने NEET के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल करीब 1,800 लोगों के खिलाफ दर्ज 65 आपराधिक मामलों को शनिवार को वापस लेने का आदेश दिया. राज्य सरकार ने कहा कि इस साल 10 मई से 31 जुलाई के बीच नीट विरोधी प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की स्थिति मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई थी. इसके बाद उनके निर्देश पर इन मामलों को वापस लेने का फैसला किया गया.

बयान में क्या कहा गया?

विजय सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में नीट विरोधी प्रदर्शनों में शामिल करीब 1,800 लोगों के खिलाफ दर्ज 65 आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए अधिकारियों को तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने बताया कि ये मामले फिलहाल अलग-अलग चरणों में लंबित हैं. जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, उनके निर्देशों पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने मामले की समीक्षा की और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी 65 मामलों को वापस लेने के लिए तत्काल उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola